दरभंगा में एक महिला से ऑटो सवार तीन बदमाशों ने 70 हजार रुपए लूट लिए। विरोध करने पर महिला को चलती गाड़ी से धक्का देकर फरार हो गए। करीब आधे घंटे तक सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़ी रही। होश आने पर स्थानीय लोगों ने सीएचसी केवटी पहुंचाया। पीड़िता की पहचान के चकभवानी कोनहा निवासी जगदीश ठाकुर की पत्नी मुक्ता देवी के तौर पर हुई है। घटना रैयाम थाना क्षेत्र के फुलकाही चौक के पास की है। पैसा लौटाने के लिए मायके जा रही थी मुक्ता देवी ने बताया कि वह अपने मायके छोटाईपट्टी के ही एक व्यक्ति से सूद पर 70 हजार रुपए लिए। जिसे लौटाने के जा रही थी। रनवे चौक के पास से ऑटो पकड़ा। फुलकाही चौक के पास पहुंचते ही गाड़ी में पहले से बैठे 3 युवकों ने रुपए से भरा बैग छीन लिया। मुझे नीचे धक्का देकर सभी भाग निकले। चोट लगने के चलते घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए हॉस्पिटल में एडमिट कराया। पति दिल्ली में रहते हैं, जबकि बेटा कुशेश्वरस्थान में नौकरी करता है। प्रशासन से मदद की गुहार लगाते हुए कहा कि गरीब परिवार होने के कारण अब कर्ज की रकम कैसे चुकाएंगी, यह समझ नहीं आ रहा है। पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। आरोप है कि जानकारी मिलने के बावजूद पुलिस की ओर से तुरंत कोई कार्रवाई नहीं की गई। यहां तक कि महिला से जानकारी लेने के लिए भी कोई अधिकारी अस्पताल या घटनास्थल पर नहीं पहुंचा। आवेदन मिलने पर करेंगे कार्रवाई- पुलिस इस संबंध में रैयाम थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने कहा कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं थी। पीड़िता से मोबाइल पर बात कराने के बाद उन्होंने महिला को गुरुवार को थाना आने को कहा है। आवेदन मिलने के बाद आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जाएंगे और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जाएगी। दरभंगा में एक महिला से ऑटो सवार तीन बदमाशों ने 70 हजार रुपए लूट लिए। विरोध करने पर महिला को चलती गाड़ी से धक्का देकर फरार हो गए। करीब आधे घंटे तक सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़ी रही। होश आने पर स्थानीय लोगों ने सीएचसी केवटी पहुंचाया। पीड़िता की पहचान के चकभवानी कोनहा निवासी जगदीश ठाकुर की पत्नी मुक्ता देवी के तौर पर हुई है। घटना रैयाम थाना क्षेत्र के फुलकाही चौक के पास की है। पैसा लौटाने के लिए मायके जा रही थी मुक्ता देवी ने बताया कि वह अपने मायके छोटाईपट्टी के ही एक व्यक्ति से सूद पर 70 हजार रुपए लिए। जिसे लौटाने के जा रही थी। रनवे चौक के पास से ऑटो पकड़ा। फुलकाही चौक के पास पहुंचते ही गाड़ी में पहले से बैठे 3 युवकों ने रुपए से भरा बैग छीन लिया। मुझे नीचे धक्का देकर सभी भाग निकले। चोट लगने के चलते घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए हॉस्पिटल में एडमिट कराया। पति दिल्ली में रहते हैं, जबकि बेटा कुशेश्वरस्थान में नौकरी करता है। प्रशासन से मदद की गुहार लगाते हुए कहा कि गरीब परिवार होने के कारण अब कर्ज की रकम कैसे चुकाएंगी, यह समझ नहीं आ रहा है। पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। आरोप है कि जानकारी मिलने के बावजूद पुलिस की ओर से तुरंत कोई कार्रवाई नहीं की गई। यहां तक कि महिला से जानकारी लेने के लिए भी कोई अधिकारी अस्पताल या घटनास्थल पर नहीं पहुंचा। आवेदन मिलने पर करेंगे कार्रवाई- पुलिस इस संबंध में रैयाम थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने कहा कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं थी। पीड़िता से मोबाइल पर बात कराने के बाद उन्होंने महिला को गुरुवार को थाना आने को कहा है। आवेदन मिलने के बाद आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जाएंगे और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जाएगी।


