पंजाब-चंडीगढ़ अपडेट्स:उधार देने से इनकार करने पर दुकानदारों पर चाकू से हमला, केजरीवाल-CM मान की आज लुधियाना में मीटिंग

पंजाब-चंडीगढ़ अपडेट्स:उधार देने से इनकार करने पर दुकानदारों पर चाकू से हमला, केजरीवाल-CM मान की आज लुधियाना में मीटिंग

चंडीगढ़ के मनीमाजरा स्थित शिव ठाकुरद्वारा मंदिर के पास बनी मार्केट में करियाना दुकान चलाने वाले 2 भाइयों पर चाकू से हमला कर दिया गया। वारदात उस समय हुई जब दुकानदार भाइयों ने एक युवक को उधार में सामान देने से मना कर दिया। हमले में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान 23 वर्षीय ओसामा और उसके भाई शादाब के रूप में हुई है। दोनों को उपचार के लिए सेक्टर-32 स्थित सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पढ़ें पूरी खबर… PAU लुधियाना में कृषि रिसर्च पर आज होगा मंथन पंजाब में खेती, कृषि अनुसंधान और किसानों से जुड़े मुद्दों को लेकर जल्द ही आज हाई-लेवल बैठक आयोजित की जाएगी। प्रशासन द्वारा सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए है। बैठक में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल विशेष तौर पर शामिल होंगे। पढ़ें पूरी खबर…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *