हाथ में गंगा जल लेकर अपराध छोड़ने की कसम:कुख्यात अपराधी कैलाश मंडल का वीडियो आया सामने, कहा- दोबारा हथियार नहीं उठाएंगे

हाथ में गंगा जल लेकर अपराध छोड़ने की कसम:कुख्यात अपराधी कैलाश मंडल का वीडियो आया सामने, कहा- दोबारा हथियार नहीं उठाएंगे

भागलपुर से एक वीडियो सामने आया है। जिसमें एक युवक गंगा किनारे बैठकर जल हाथ में लिए हथियार छोड़ने की शपथ लेता दिखाई दे रहा है। वह लोगों के सामने यह कहते नजर आ रहा है कि अब वह अपराध की दुनिया से दूरी बनाएगा। दोबारा हथियार नहीं उठाएगा। बताया जा रहा है कि वीडियो में दिख रहा व्यक्ति कैलाश मंडल है। जिस पर हत्या, रंगदारी समेत कई मामले दर्ज है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं हो सकी है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार हाल के दिनों में भागलपुर और आसपास के इलाकों में पुलिस की सख्त कार्रवाई के बाद अपराध जगत से जुड़े लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। खासकर सुल्तानगंज में हुए चर्चित पुलिस एनकाउंटर के बाद यह चर्चा और तेज हो गई है। सभापति हत्याकांड में शामिल कुख्यात अपराधी रामधनी यादव पुलिस एनकाउंटर में मारा गया था। मामले की छानबीन की जा रही है इसी कार्रवाई के बाद कई अपराधियों के भूमिगत होने और कुछ के अपराध छोड़ने की चर्चा क्षेत्र में लगातार हो रही है। वायरल वीडियो को भी लोग उसी कड़ी से जोड़कर देख रहे हैं। हालांकि पुलिस प्रशासन की ओर से अभी तक वीडियो में दिख रहे व्यक्ति की पहचान और वीडियो की सत्यता को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। पुख्ता पहचान और पते को लेकर जांच जारी होने की बात सामने आ रही है। भागलपुर से एक वीडियो सामने आया है। जिसमें एक युवक गंगा किनारे बैठकर जल हाथ में लिए हथियार छोड़ने की शपथ लेता दिखाई दे रहा है। वह लोगों के सामने यह कहते नजर आ रहा है कि अब वह अपराध की दुनिया से दूरी बनाएगा। दोबारा हथियार नहीं उठाएगा। बताया जा रहा है कि वीडियो में दिख रहा व्यक्ति कैलाश मंडल है। जिस पर हत्या, रंगदारी समेत कई मामले दर्ज है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं हो सकी है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार हाल के दिनों में भागलपुर और आसपास के इलाकों में पुलिस की सख्त कार्रवाई के बाद अपराध जगत से जुड़े लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। खासकर सुल्तानगंज में हुए चर्चित पुलिस एनकाउंटर के बाद यह चर्चा और तेज हो गई है। सभापति हत्याकांड में शामिल कुख्यात अपराधी रामधनी यादव पुलिस एनकाउंटर में मारा गया था। मामले की छानबीन की जा रही है इसी कार्रवाई के बाद कई अपराधियों के भूमिगत होने और कुछ के अपराध छोड़ने की चर्चा क्षेत्र में लगातार हो रही है। वायरल वीडियो को भी लोग उसी कड़ी से जोड़कर देख रहे हैं। हालांकि पुलिस प्रशासन की ओर से अभी तक वीडियो में दिख रहे व्यक्ति की पहचान और वीडियो की सत्यता को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। पुख्ता पहचान और पते को लेकर जांच जारी होने की बात सामने आ रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *