लुधियाना में सड़क हादसे में युवक की मौत:फ्लाईओवर से उतरते समय खड़े ट्राले से टकराई टाटा-1109 गाड़ी, मौके पर ही तोड़ा दम

लुधियाना में सड़क हादसे में युवक की मौत:फ्लाईओवर से उतरते समय खड़े ट्राले से टकराई टाटा-1109 गाड़ी, मौके पर ही तोड़ा दम

लुधियाना दूगारी फ्लाईओवर के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की जान जाने का मामला सामने आया है। यह हादसा उस समय हुआ जब एक टाटा-1109 गाड़ी सड़क किनारे बिना किसी लाइट या रिफ्लेक्टर के खड़े एक गुजरात नंबर के ट्राले से पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी चालक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिरोजपुर लोड लेने जा रहा था भाई: पुलिस को दिए बयानों में शिकायतकर्ता रविंदर सिंह निवासी गांव घग्गरसराय, तहसील राजपुरा ने बताया कि उसका 34 वर्षीय भाई गुरजंत सिंह अपनी टाटा-1109 गाड़ी पर सेक्टर-32 अस्पताल वाले रास्ते से लोड लेने के लिए फिरोजपुर जा रहा था।
जब वह गिल नहर रोड स्थित फ्लाईओवर से नीचे उतरने लगा, तो आगे डिवाइडर के पास एक अज्ञात ट्राला खड़ा था। ट्राला चालक की लापरवाही बनी मौत का कारण शिकायतकर्ता रविंदर सिंह ने आरोप लगाया कि ट्राले के अज्ञात चालक ने गाड़ी को बेहद लापरवाही से सड़क के बीचों-बीच खड़ा किया हुआ था। रात के समय सुरक्षा के लिहाज से न तो ट्राले के पीछे कोई रिफ्लेक्टर लगा था और न ही कोई पार्किंग इंडिकेटर चालू था। अंधेरा होने के कारण गुरजंत सिंह को सड़क पर खड़ा ट्राला दिखाई नहीं दिया और उसकी गाड़ी सीधे ट्राले के आगे जा घुसी। इस हादसे में गुरजंत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई और गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने वाहन किए जब्त, जांच जारी मामले की जांच कर रहे सहायक उप-निरीक्षक (ASI) दिलबाग सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए टाटा-1109 गाड़ी और गुजरात नंबर के ट्राले को अपने कब्जे में ले लिया है।
फरार ट्राला चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 281, 324(4), 106(1)-BNS के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी चालक की तलाश के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *