शहर में दो दिन बाद मौसम विभाग की ओर से हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है। इस तरह के मौसम में दिन के समय तेज धूप के चलते घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल हो रहा है। खासतौर पर दुपहिया वाहन चालकों से लेकर राहगीरों के लिए आंखों से संबंधित समस्या भी उत्पन्न होने लगी है। आंखों में एलर्जी के साथ ही धूप की वजह से कई बार दिक्कत भी सामने आती है।
मथुरादास माथुर हॉस्पिटल की डॉक्टर तारा ने बताया कि इस तरह के मौसम में धूल मिट्टी से बचना चाहिए। यदि बाहर निकल रहे हैं तो काला चश्मा लगाना चाहिए। जिन लोगों ने अपनी आंखों का ऑपरेशन कराया है उन्हें विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। गर्मी में धूप में निकल रहे हैं तो धूप वाला चश्मा लगाकर निकलना चाहिए। इस समय सुबह 11 बजे से 3 बजे के बीच तेज गर्मी पड़ती है। इस दरम्यान खुद की आँखों का विशेष ख्याल रखें। आँखो की बेहतर हेल्थ के लिए हरी सब्जियां, दाल खानी चाहिए।
बता दें कि हॉस्पिटल की आई OPD में करीब 250 से 300 मरीज इन दिनों आंखों की समय से संबंधित सामने आ रहे हैं। इनमें गर्मी की वजह से होने वाली एलर्जी के मरीज भी शामिल है।


