महिला मारपीट मामले में छह आरोपियों का सरेंडर:मकान कब्जे को लेकर की थी बेरहमी से पिटाई, युवती के प्राइवेट पार्ट पर बरसाए थे डंडे

महिला मारपीट मामले में छह आरोपियों का सरेंडर:मकान कब्जे को लेकर की थी बेरहमी से पिटाई, युवती के प्राइवेट पार्ट पर बरसाए थे डंडे

शाहजहांपुर में महिला और उसकी बेटी से मारपीट के मामले में छह आरोपियों ने बुधवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। पुलिस इन आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई थी। यह घटना मकान पर कब्जे को लेकर हुई थी, जिसमें दबंगों ने लाठी-डंडों से बेरहमी से मारपीट की थी। निगोही थाना क्षेत्र के एक गांव में कुछ दिन पहले दबंगों ने एक मकान पर कब्जा कर ताला लगा दिया था। पीड़ित परिवार ने 17 मई को ताला तोड़कर उसमें रहना शुरू कर दिया था। हाल ही में सोमवार को गांव के वीरेंद्र, मुनेंद्र, अरविंद, सुखविंदर, कविता, साक्षी और हवलदार नामक दबंगों ने घर में घुसकर महिला पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। आरोप है कि उनके पास धारदार हथियार और तमंचे भी थे। मां को बचाने आई बेटी के साथ भी आरोपियों ने बेरहमी से मारपीट की। दबंग उसे उठाकर घर के बाहर सड़क पर ले आए, जहां उसे जमीन पर पटक कर लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला किया गया। उसके पेट और प्राइवेट पार्ट पर भी डंडे बरसाए गए, जिससे वह बेसुध होकर सड़क पर गिर पड़ी। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। मारपीट का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई थी। घायलों का मेडिकल परीक्षण कराकर एफआईआर दर्ज की गई और उसी दिन दो महिलाओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही थी, लेकिन वे बुधवार को कोर्ट में सरेंडर करने में सफल रहे। पुलिस ने छह आरोपियों के कोर्ट में सरेंडर करने की पुष्टि की है, जबकि एक आरोपी वीरेंद्र अभी भी फरार है। सीओ सदर प्रयांक जैन ने बताया कि दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। उनको जानकारी मिली है कि छह आरोपियों ने कोर्ट में सरेंडर किया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *