पूर्णिया में कमरे में मिला महिला का शव:मां के शव के पास गुमसुम बैठा रहा 10 साल का बेटा, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका

पूर्णिया में कमरे में मिला महिला का शव:मां के शव के पास गुमसुम बैठा रहा 10 साल का बेटा, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका

पूर्णिया में एक महिला की हत्या कर दी गई। शव अर्धनग्न अवस्था में कमरे से मिला है। 10 साल का बेटा मां की लाश के पास सोता रहा। लाश मिलने के बाद से गांव और आसपास के इलाके में सनसनी फैली है। पुलिस ने शुरुआती जांच में इसे प्रेम-प्रसंग में हत्या करार दिया है। हालांकि अफेयर किस शख्स से चल रहा था, ये सुराग अब तक पुलिस को नहीं मिल सका है। मृतका की पहचान बबलू राम की पत्नी पूनम देवी(35) के रूप में हुई है। पति परदेस में रहकर मजदूरी करता है। घर में महिला अपने दो बेटों के साथ रहती थी। घटना बनमनखी थाना क्षेत्र के धरहरा चकला भुनाई के वार्ड 1 की है। ग्रामीणों ने दरवाजा खोला पड़ोसी ने बताया कि काफी देर तक घर का दरवाजा नहीं खुला और महिला भी बाहर नहीं निकली। आसपास के लोगों को संदेह हुआ। कई बार आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसी दौरान कमरे के अंदर मौजूद महिला का 10 साल का बेटा गुमसुम बैठा रहा। वो उठकर रोने लगा। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों को अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद ग्रामीणों ने दरवाजा खोलकर अंदर प्रवेश किया। कमरे के अंदर का दृश्य देखकर सभी लोग सन्न रह गए। एसएफएल और डॉग स्क्वायड टीम पहुंची शव कमरे के फर्श पर अर्धनग्न अवस्था में पड़ा था। खबर फैलते ही मौके पर भारी भीड़ जुट गई और पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना तुरंत बनमनखी थाना पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस और एसडीपीओ शैलेश प्रीतम मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल को घेरकर जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएफएल और डॉग स्क्वायड टीम को भी बुलाया गया। टीम ने कमरे और आसपास के इलाके से कई अहम साक्ष्य जुटाए हैं। मृतका की मां शांति देवी ने बताया कि बाहर में रह रहे बड़े नाती ने फोन कर घटना की जानकारी दी। बेटी की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। जल्द होगा मामले का खुलासा इधर पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मोबाइल कॉल डिटेल समेत अन्य पहलुओं की जांच में जुट गई है। एसडीपीओ शैलेश प्रीतम ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग में हत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। जल्द ही मामले का खुलासा करने का दावा किया जा रहा है। पूर्णिया में एक महिला की हत्या कर दी गई। शव अर्धनग्न अवस्था में कमरे से मिला है। 10 साल का बेटा मां की लाश के पास सोता रहा। लाश मिलने के बाद से गांव और आसपास के इलाके में सनसनी फैली है। पुलिस ने शुरुआती जांच में इसे प्रेम-प्रसंग में हत्या करार दिया है। हालांकि अफेयर किस शख्स से चल रहा था, ये सुराग अब तक पुलिस को नहीं मिल सका है। मृतका की पहचान बबलू राम की पत्नी पूनम देवी(35) के रूप में हुई है। पति परदेस में रहकर मजदूरी करता है। घर में महिला अपने दो बेटों के साथ रहती थी। घटना बनमनखी थाना क्षेत्र के धरहरा चकला भुनाई के वार्ड 1 की है। ग्रामीणों ने दरवाजा खोला पड़ोसी ने बताया कि काफी देर तक घर का दरवाजा नहीं खुला और महिला भी बाहर नहीं निकली। आसपास के लोगों को संदेह हुआ। कई बार आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसी दौरान कमरे के अंदर मौजूद महिला का 10 साल का बेटा गुमसुम बैठा रहा। वो उठकर रोने लगा। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों को अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद ग्रामीणों ने दरवाजा खोलकर अंदर प्रवेश किया। कमरे के अंदर का दृश्य देखकर सभी लोग सन्न रह गए। एसएफएल और डॉग स्क्वायड टीम पहुंची शव कमरे के फर्श पर अर्धनग्न अवस्था में पड़ा था। खबर फैलते ही मौके पर भारी भीड़ जुट गई और पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना तुरंत बनमनखी थाना पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस और एसडीपीओ शैलेश प्रीतम मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल को घेरकर जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएफएल और डॉग स्क्वायड टीम को भी बुलाया गया। टीम ने कमरे और आसपास के इलाके से कई अहम साक्ष्य जुटाए हैं। मृतका की मां शांति देवी ने बताया कि बाहर में रह रहे बड़े नाती ने फोन कर घटना की जानकारी दी। बेटी की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। जल्द होगा मामले का खुलासा इधर पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मोबाइल कॉल डिटेल समेत अन्य पहलुओं की जांच में जुट गई है। एसडीपीओ शैलेश प्रीतम ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग में हत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। जल्द ही मामले का खुलासा करने का दावा किया जा रहा है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *