दरभंगा एयरपोर्ट जल्द बनेगा अंतरराष्ट्रीय स्तर का हवाई अड्डा:MP बोले- कैट-2 लाइट सेवा होगी शुरू, 912 करोड़ की लागत से बन रहे नए टर्मिनल भवन

दरभंगा एयरपोर्ट जल्द बनेगा अंतरराष्ट्रीय स्तर का हवाई अड्डा:MP बोले- कैट-2 लाइट सेवा होगी शुरू, 912 करोड़ की लागत से बन रहे नए टर्मिनल भवन

दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय स्तर का हवाई अड्डा बनाने की दिशा में तेजी से काम चल रहा है। स्थानीय सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने कहा कि एयरपोर्ट अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के सभी मानकों को पूरा कर रहा है और आने वाले समय में यह देश के चुनिंदा एयरपोर्टों में शामिल होगा। यह बातें उन्होंने आज निर्माणाधीन नए टर्मिनल भवन के प्रोजेक्ट कार्यालय में आयोजित एयरपोर्ट सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहीं। बैठक में केवटी विधायक डॉ. मुरारी मोहन झा, जिलाधिकारी कौशल कुमार, एयरपोर्ट डायरेक्टर डॉ. दिलीप कुमार, सीआईएसएफ, वायुसेना तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में पिछले प्रस्तावों की समीक्षा करते हुए सांसद ने बताया कि 912 करोड़ रुपये की लागत से नए टर्मिनल भवन का निर्माण तेजी से चल रहा है। संबंधित एजेंसी ने जानकारी दी कि परियोजना को साल 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है, जबकि एयरपोर्ट डायरेक्टर ने नवंबर तक नए टर्मिनल भवन के उद्घाटन का लक्ष्य बताया। 40 लाख से अधिक यात्री दरभंगा एयरपोर्ट से हवाई यात्रा कर चुके सांसद डॉ. ठाकुर ने दरभंगा एयरपोर्ट पर कैट-2 लाइट प्रणाली शुरू करने के लिए सभी आवश्यक औपचारिकताओं को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अब तक 40 लाख से अधिक यात्री दरभंगा एयरपोर्ट से हवाई यात्रा कर चुके हैं, जो मिथिला क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। भूमि अधिग्रहण का प्रस्ताव भी पारित किया बैठक में एयरपोर्ट की सुरक्षा के लिए स्थायी रूप से सीआईएसएफ की तैनाती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और नागर विमानन मंत्री राममोहन नायडू के प्रति आभार व्यक्त किया गया। साथ ही सीआईएसएफ कर्मियों के लिए 100 एकड़ भूमि अधिग्रहण का प्रस्ताव भी पारित किया गया। सांसद ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की ओर से एयरपोर्ट का नाम कवि कोकिल विद्यापति के नाम पर रखने के आश्वासन के लिए आभार जताते हुए कहा कि इस संबंध में बिहार विधानसभा के दोनों सदनों से प्रस्ताव पहले ही भेजा जा चुका है। बैठक में एयरपोर्ट परिसर में मिथिला पेंटिंग, मिथिला कला-संस्कृति, मखाना काउंटर और मिथिला पर्यटन से जुड़ी प्रदर्शनी लगाने का भी निर्देश दिया गया, ताकि यात्रियों को एक ही स्थान पर मिथिला की सांस्कृतिक पहचान की जानकारी मिल सके। पूर्वोत्तर राज्यों के यात्रियों के लिए भी महत्वपूर्ण केंद्र बन सकता सांसद ने दरभंगा से अयोध्या, रांची, चेन्नई और अहमदाबाद के लिए नई उड़ान सेवाएं शुरू करने पर जोर देते हुए कहा कि दरभंगा एयरपोर्ट नेपाल और पूर्वोत्तर राज्यों के यात्रियों के लिए भी महत्वपूर्ण केंद्र बन सकता है। बैठक में एयरपोर्ट परिसर में एंबुलेंस, पैरामेडिकल स्टाफ, पुलिस चौकी, पार्किंग, पेयजल, शौचालय, कचरा प्रबंधन और पैदल यात्रियों के लिए सड़क व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश भी दिए गए। इसके अलावा निर्माणाधीन सात एप्रन के कार्य में तेजी लाने और नए टर्मिनल भवन को फोरलेन सड़क से जोड़ने के लिए 22 करोड़ रुपये के डीपीआर प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई। बैठक में राज्यसभा सांसद डॉ. धर्मशिला गुप्ता, पूर्व विधायक अमरनाथ गामी, यातायात डीएसपी सहित समिति के अन्य सदस्यों और अधिकारियों ने भी अपने सुझाव रखे और दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय स्तर का हवाई अड्डा बनाने के संकल्प को दोहराया। दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय स्तर का हवाई अड्डा बनाने की दिशा में तेजी से काम चल रहा है। स्थानीय सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने कहा कि एयरपोर्ट अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के सभी मानकों को पूरा कर रहा है और आने वाले समय में यह देश के चुनिंदा एयरपोर्टों में शामिल होगा। यह बातें उन्होंने आज निर्माणाधीन नए टर्मिनल भवन के प्रोजेक्ट कार्यालय में आयोजित एयरपोर्ट सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहीं। बैठक में केवटी विधायक डॉ. मुरारी मोहन झा, जिलाधिकारी कौशल कुमार, एयरपोर्ट डायरेक्टर डॉ. दिलीप कुमार, सीआईएसएफ, वायुसेना तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में पिछले प्रस्तावों की समीक्षा करते हुए सांसद ने बताया कि 912 करोड़ रुपये की लागत से नए टर्मिनल भवन का निर्माण तेजी से चल रहा है। संबंधित एजेंसी ने जानकारी दी कि परियोजना को साल 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है, जबकि एयरपोर्ट डायरेक्टर ने नवंबर तक नए टर्मिनल भवन के उद्घाटन का लक्ष्य बताया। 40 लाख से अधिक यात्री दरभंगा एयरपोर्ट से हवाई यात्रा कर चुके सांसद डॉ. ठाकुर ने दरभंगा एयरपोर्ट पर कैट-2 लाइट प्रणाली शुरू करने के लिए सभी आवश्यक औपचारिकताओं को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अब तक 40 लाख से अधिक यात्री दरभंगा एयरपोर्ट से हवाई यात्रा कर चुके हैं, जो मिथिला क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। भूमि अधिग्रहण का प्रस्ताव भी पारित किया बैठक में एयरपोर्ट की सुरक्षा के लिए स्थायी रूप से सीआईएसएफ की तैनाती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और नागर विमानन मंत्री राममोहन नायडू के प्रति आभार व्यक्त किया गया। साथ ही सीआईएसएफ कर्मियों के लिए 100 एकड़ भूमि अधिग्रहण का प्रस्ताव भी पारित किया गया। सांसद ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की ओर से एयरपोर्ट का नाम कवि कोकिल विद्यापति के नाम पर रखने के आश्वासन के लिए आभार जताते हुए कहा कि इस संबंध में बिहार विधानसभा के दोनों सदनों से प्रस्ताव पहले ही भेजा जा चुका है। बैठक में एयरपोर्ट परिसर में मिथिला पेंटिंग, मिथिला कला-संस्कृति, मखाना काउंटर और मिथिला पर्यटन से जुड़ी प्रदर्शनी लगाने का भी निर्देश दिया गया, ताकि यात्रियों को एक ही स्थान पर मिथिला की सांस्कृतिक पहचान की जानकारी मिल सके। पूर्वोत्तर राज्यों के यात्रियों के लिए भी महत्वपूर्ण केंद्र बन सकता सांसद ने दरभंगा से अयोध्या, रांची, चेन्नई और अहमदाबाद के लिए नई उड़ान सेवाएं शुरू करने पर जोर देते हुए कहा कि दरभंगा एयरपोर्ट नेपाल और पूर्वोत्तर राज्यों के यात्रियों के लिए भी महत्वपूर्ण केंद्र बन सकता है। बैठक में एयरपोर्ट परिसर में एंबुलेंस, पैरामेडिकल स्टाफ, पुलिस चौकी, पार्किंग, पेयजल, शौचालय, कचरा प्रबंधन और पैदल यात्रियों के लिए सड़क व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश भी दिए गए। इसके अलावा निर्माणाधीन सात एप्रन के कार्य में तेजी लाने और नए टर्मिनल भवन को फोरलेन सड़क से जोड़ने के लिए 22 करोड़ रुपये के डीपीआर प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई। बैठक में राज्यसभा सांसद डॉ. धर्मशिला गुप्ता, पूर्व विधायक अमरनाथ गामी, यातायात डीएसपी सहित समिति के अन्य सदस्यों और अधिकारियों ने भी अपने सुझाव रखे और दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय स्तर का हवाई अड्डा बनाने के संकल्प को दोहराया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *