सहरसा-मानसी रूट पर 3 घंटे 40 मिनट का मेगा ब्लॉक:सिमरी बख्तियारपुर में फुट ओवरब्रिज निर्माण से कई ट्रेनें प्रभावित

सहरसा-मानसी रूट पर 3 घंटे 40 मिनट का मेगा ब्लॉक:सिमरी बख्तियारपुर में फुट ओवरब्रिज निर्माण से कई ट्रेनें प्रभावित

सहरसा से मानसी रेलखंड पर बुधवार को ट्रेनों का परिचालन करीब 3 घंटे 40 मिनट तक प्रभावित रहा। सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत दूसरे फुट ओवरब्रिज निर्माण के लिए गार्डर चढ़ाने का कार्य किया गया। इसके लिए दोपहर 11:40 बजे से लेकर 3:20 बजे तक मेगा ब्लॉक लिया गया। ब्लॉक के कारण सहरसा-मानसी रूट पर आधा दर्जन से अधिक ट्रेनें विभिन्न स्टेशनों पर खड़ी रहीं, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। प्लेटफॉर्म के दोनों ओर बैरिकेडिंग सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए समस्तीपुर रेल मंडल से कई अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। इनमें डिप्टी चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर प्रकाश केशव, डीओएम अरविंद कुमार, ओम कंस्ट्रक्शन के गुड्डू सिंह, टीआई किशोर कुमार गुप्ता और स्टेशन अधीक्षक रमेश कुमार शामिल रहे। ब्लॉक के दौरान स्टेशन पर यात्री सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे। प्लेटफॉर्म के दोनों ओर बैरिकेडिंग कर यात्रियों की आवाजाही नियंत्रित की गई। ब्लॉक समाप्त होने के बाद सबसे पहले ओवरहेड निरीक्षण यान कोपरिया से सिमरी बख्तियारपुर तक चलाकर सुरक्षा जांच की गई, जिसके बाद ट्रेनों का परिचालन बहाल हुआ। मेगा ब्लॉक के कारण टिकट काउंटर भी करीब साढ़े तीन घंटे तक बंद रहा। दोपहर 3:10 बजे के बाद टिकट काउंटर खुलने पर यात्रियों की लंबी भीड़ लग गई। गार्डर चढ़ाने के लिए करीब चार घंटे का ब्लॉक लिया जाएगा ब्लॉक के चलते कई ट्रेनें विलंब से चलीं। पाटलिपुत्र-सहरसा जनहित एक्सप्रेस करीब 1 घंटा 40 मिनट, राजेंद्र नगर-सहरसा इंटरसिटी 2 घंटे और समस्तीपुर-सहरसा पैसेंजर 3 से 4 घंटे तक विलंबित रही। जनसेवा एक्सप्रेस, राज्यरानी एक्सप्रेस और जनसाधारण एक्सप्रेस भी देरी से चलीं। रेल अधिकारियों के अनुसार, सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन पर गार्डर चढ़ाने का काम पूरा हो गया है और अगले दो महीने में फुट ओवरब्रिज निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। अब 23 मई को सलोना स्टेशन पर गार्डर चढ़ाने के लिए करीब चार घंटे का ब्लॉक लिया जाएगा, जिससे ट्रेनों के परिचालन पर असर पड़ सकता है। सहरसा से मानसी रेलखंड पर बुधवार को ट्रेनों का परिचालन करीब 3 घंटे 40 मिनट तक प्रभावित रहा। सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत दूसरे फुट ओवरब्रिज निर्माण के लिए गार्डर चढ़ाने का कार्य किया गया। इसके लिए दोपहर 11:40 बजे से लेकर 3:20 बजे तक मेगा ब्लॉक लिया गया। ब्लॉक के कारण सहरसा-मानसी रूट पर आधा दर्जन से अधिक ट्रेनें विभिन्न स्टेशनों पर खड़ी रहीं, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। प्लेटफॉर्म के दोनों ओर बैरिकेडिंग सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए समस्तीपुर रेल मंडल से कई अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। इनमें डिप्टी चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर प्रकाश केशव, डीओएम अरविंद कुमार, ओम कंस्ट्रक्शन के गुड्डू सिंह, टीआई किशोर कुमार गुप्ता और स्टेशन अधीक्षक रमेश कुमार शामिल रहे। ब्लॉक के दौरान स्टेशन पर यात्री सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे। प्लेटफॉर्म के दोनों ओर बैरिकेडिंग कर यात्रियों की आवाजाही नियंत्रित की गई। ब्लॉक समाप्त होने के बाद सबसे पहले ओवरहेड निरीक्षण यान कोपरिया से सिमरी बख्तियारपुर तक चलाकर सुरक्षा जांच की गई, जिसके बाद ट्रेनों का परिचालन बहाल हुआ। मेगा ब्लॉक के कारण टिकट काउंटर भी करीब साढ़े तीन घंटे तक बंद रहा। दोपहर 3:10 बजे के बाद टिकट काउंटर खुलने पर यात्रियों की लंबी भीड़ लग गई। गार्डर चढ़ाने के लिए करीब चार घंटे का ब्लॉक लिया जाएगा ब्लॉक के चलते कई ट्रेनें विलंब से चलीं। पाटलिपुत्र-सहरसा जनहित एक्सप्रेस करीब 1 घंटा 40 मिनट, राजेंद्र नगर-सहरसा इंटरसिटी 2 घंटे और समस्तीपुर-सहरसा पैसेंजर 3 से 4 घंटे तक विलंबित रही। जनसेवा एक्सप्रेस, राज्यरानी एक्सप्रेस और जनसाधारण एक्सप्रेस भी देरी से चलीं। रेल अधिकारियों के अनुसार, सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन पर गार्डर चढ़ाने का काम पूरा हो गया है और अगले दो महीने में फुट ओवरब्रिज निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। अब 23 मई को सलोना स्टेशन पर गार्डर चढ़ाने के लिए करीब चार घंटे का ब्लॉक लिया जाएगा, जिससे ट्रेनों के परिचालन पर असर पड़ सकता है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *