जहानाबाद जिले में बिहार सरकार के कृषि विभाग की एग्री स्टैक परियोजना के तहत बुधवार को सभी पंचायतों में फार्मर रजिस्ट्री के लिए विशेष मेगा कैंप आयोजित किया गया। जिला पदाधिकारी अलंकृता पाण्डेय के निर्देश पर किसानों की फार्मर आईडी बनाने का कार्य किया जा रहा है। डीएम ने मोदनगंज प्रखंड की गंधार पंचायत के धामापुर गांव और बंधुगंज पंचायत के मननपुर गांव में कैंप का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने किसानों से बातचीत कर रजिस्ट्री कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने किसानों को अधिक संख्या में फार्मर रजिस्ट्री कराने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि एग्री स्टैक परियोजना के तहत बनने वाली फार्मर आईडी किसानों की डिजिटल पहचान होगी। इससे प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, फसल बीमा, किसान क्रेडिट कार्ड, बीज अनुदान, खाद सब्सिडी, कृषि यंत्र अनुदान और आपदा राहत जैसी योजनाओं का लाभ सीधे और पारदर्शी तरीके से किसानों तक पहुंच सकेगा। डीएम ने कृषि एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों और कर्मियों को निर्देश दिए कि वे पंचायतों का नियमित भ्रमण करें और प्रतिदिन कम से कम 10 किसानों की फार्मर रजिस्ट्री सुनिश्चित करें। जिला कृषि पदाधिकारी को प्रतिदिन प्रगति की निगरानी करने का आदेश दिया गया है। जिलाधिकारी ने चेतावनी दी कि कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अंचल अधिकारियों को परिमार्जन से संबंधित आवेदनों का त्वरित निष्पादन करने का निर्देश दिया। डीएम ने कहा कि नाम, खाता, खेसरा या अन्य अभिलेखीय त्रुटियों के कारण किसी भी किसान की रजिस्ट्री लंबित नहीं रहनी चाहिए। प्रखंड कृषि पदाधिकारियों को अंचल अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा गया है। जिला प्रशासन के अनुसार, लगातार निगरानी और अभियान के कारण जहानाबाद जिला फार्मर रजिस्ट्री कार्य में राज्य स्तर पर नौवें स्थान पर पहुंच गया है। प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे पंचायत स्तर पर आयोजित विशेष मेगा कैंप में पहुंचकर अपनी निशुल्क फार्मर आईडी बनवाएं, ताकि कृषि विभाग की योजनाओं का लाभ आसानी से प्राप्त कर सकें। जहानाबाद जिले में बिहार सरकार के कृषि विभाग की एग्री स्टैक परियोजना के तहत बुधवार को सभी पंचायतों में फार्मर रजिस्ट्री के लिए विशेष मेगा कैंप आयोजित किया गया। जिला पदाधिकारी अलंकृता पाण्डेय के निर्देश पर किसानों की फार्मर आईडी बनाने का कार्य किया जा रहा है। डीएम ने मोदनगंज प्रखंड की गंधार पंचायत के धामापुर गांव और बंधुगंज पंचायत के मननपुर गांव में कैंप का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने किसानों से बातचीत कर रजिस्ट्री कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने किसानों को अधिक संख्या में फार्मर रजिस्ट्री कराने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि एग्री स्टैक परियोजना के तहत बनने वाली फार्मर आईडी किसानों की डिजिटल पहचान होगी। इससे प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, फसल बीमा, किसान क्रेडिट कार्ड, बीज अनुदान, खाद सब्सिडी, कृषि यंत्र अनुदान और आपदा राहत जैसी योजनाओं का लाभ सीधे और पारदर्शी तरीके से किसानों तक पहुंच सकेगा। डीएम ने कृषि एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों और कर्मियों को निर्देश दिए कि वे पंचायतों का नियमित भ्रमण करें और प्रतिदिन कम से कम 10 किसानों की फार्मर रजिस्ट्री सुनिश्चित करें। जिला कृषि पदाधिकारी को प्रतिदिन प्रगति की निगरानी करने का आदेश दिया गया है। जिलाधिकारी ने चेतावनी दी कि कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अंचल अधिकारियों को परिमार्जन से संबंधित आवेदनों का त्वरित निष्पादन करने का निर्देश दिया। डीएम ने कहा कि नाम, खाता, खेसरा या अन्य अभिलेखीय त्रुटियों के कारण किसी भी किसान की रजिस्ट्री लंबित नहीं रहनी चाहिए। प्रखंड कृषि पदाधिकारियों को अंचल अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा गया है। जिला प्रशासन के अनुसार, लगातार निगरानी और अभियान के कारण जहानाबाद जिला फार्मर रजिस्ट्री कार्य में राज्य स्तर पर नौवें स्थान पर पहुंच गया है। प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे पंचायत स्तर पर आयोजित विशेष मेगा कैंप में पहुंचकर अपनी निशुल्क फार्मर आईडी बनवाएं, ताकि कृषि विभाग की योजनाओं का लाभ आसानी से प्राप्त कर सकें।


