पूर्णिया के गुलाबबाग हाईवे पर बुधवार दोपहर करीब 1 बजे एक ट्रक की टक्कर से एक ऑटो पलट गया। इस हादसे में ऑटो चालक सहित दो महिला यात्री घायल हो गईं। प्रत्यक्षदर्शी आदिल अहमद ने बताया कि अनाज से लदा ट्रक धीमी गति से चल रहा था और ऑटो उसके बगल से गुजर रहा था। इसी दौरान ट्रक चालक ने बाईं ओर ध्यान नहीं दिया, जिससे ट्रक का पहिया ऑटो से टकरा गया। ऑटो चालक के संभलने से पहले ही वाहन क्षतिग्रस्त होकर पलट गया। हादसे में ऑटो में सवार एक महिला यात्री गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों ने शोर मचाकर ट्रक को रुकवाया और चालक को पकड़ लिया। घटना के तुरंत बाद मो. बिलाल , प्रत्यूष वर्मा एवं अन्य लोगों ने घायलों को दूसरे ऑटो से अस्पताल पहुंचाया। हादसे के समय मौके पर पुलिस या कोई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद नहीं था, और न ही कोई कार्रवाई शुरू हुई थी। पूर्णिया के गुलाबबाग हाईवे पर बुधवार दोपहर करीब 1 बजे एक ट्रक की टक्कर से एक ऑटो पलट गया। इस हादसे में ऑटो चालक सहित दो महिला यात्री घायल हो गईं। प्रत्यक्षदर्शी आदिल अहमद ने बताया कि अनाज से लदा ट्रक धीमी गति से चल रहा था और ऑटो उसके बगल से गुजर रहा था। इसी दौरान ट्रक चालक ने बाईं ओर ध्यान नहीं दिया, जिससे ट्रक का पहिया ऑटो से टकरा गया। ऑटो चालक के संभलने से पहले ही वाहन क्षतिग्रस्त होकर पलट गया। हादसे में ऑटो में सवार एक महिला यात्री गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों ने शोर मचाकर ट्रक को रुकवाया और चालक को पकड़ लिया। घटना के तुरंत बाद मो. बिलाल , प्रत्यूष वर्मा एवं अन्य लोगों ने घायलों को दूसरे ऑटो से अस्पताल पहुंचाया। हादसे के समय मौके पर पुलिस या कोई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद नहीं था, और न ही कोई कार्रवाई शुरू हुई थी।


