महंगाई और भ्रष्टाचार पर कांग्रेस का प्रदर्शन:कुरुक्षेत्र SDM को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन, अरोड़ा बोले- HPSC-पेपर लीक में हुआ शोषण

महंगाई और भ्रष्टाचार पर कांग्रेस का प्रदर्शन:कुरुक्षेत्र SDM को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन, अरोड़ा बोले- HPSC-पेपर लीक में हुआ शोषण

हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस ने बुधवार को लघु सचिवालय पर प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेसी कार्यकर्ता सेक्टर-13 में कांग्रेस भवन से लघु सचिवालय तक पैदल मार्च करते हुए पहुंचे। यहां उन्होंने SDM थानेसर अमन कुमार को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। पूर्व मंत्री एवं विधायक अशोक अरोड़ा ने कहा कि पिछले चार दिनों में 2 बार पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाए गए हैं। इससे आम आदमी पर सीधा असर पड़ रहा है। पहले रसोई गैस महंगी हुई और अब पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से ट्रांसपोर्ट खर्च बढ़ेगा, जिसका असर हर जरूरी सामान पर पड़ेगा। घर चलाना हुआ मुश्किल अरोड़ा ने कहा कि आज करियाने से लेकर रोजमर्रा की हर चीज महंगी हो चुकी है। आम आदमी का घर चलाना मुश्किल हो गया है। सरकार तुरंत पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतें वापस लेकर जनता को राहत देने का का करे। इस दौरान उन्होंने हरियाणा में बढ़ते भ्रष्टाचार और भर्ती प्रक्रियाओं पर भी सवाल उठाए। HPSC में बाहरी को नौकरी अशोक अरोड़ा ने आरोप लगाया कि हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) में बाहरी लोगों को रोजगार देने का खेल चल रहा है, जबकि हरियाणा के युवाओं के साथ अन्याय किया जा रहा है। असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती में जितनी पोस्ट होती हैं, उनमें से केवल करीब 10 प्रतिशत अभ्यर्थियों को पास किया जाता है। हरियाणा के युवाओं का शोषण बाकी युवाओं को फेल कर दिया जाता है, ताकि बाद में कॉन्ट्रैक्ट या HKRN के जरिए कम वेतन पर लगाया जाता है। इससे युवाओं का शोषण हो रहा है। अगर युवाओं को पक्की नौकरी दी जाएगी तो उन्हें एक लाख रुपए से ज्यादा वेतन देना पड़ेगा, लेकिन सरकार कच्ची भर्ती कर कम पैसे में काम चला रही है। यह सब सोची-समझी नीति के तहत किया जा रहा है। पेपर लीक से युवाओं का भविष्य खराब अरोड़ा ने पेपर लीक के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा। अरोड़ा ने कहा कि लगातार परीक्षाओं के पेपर लीक हो रहे हैं, जिससे युवाओं का भविष्य खराब हो रहा है। छात्र महंगी कोचिंग लेते हैं, तैयारी में लाखों रुपए खर्च करते हैं, लेकिन पेपर लीक होने से उनकी मेहनत बेकार चली जाती है। सरकार भर्ती और परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सख्त व्यवस्था बनाए। शहर में कट रही अवैध कॉलोनियां विधायक ने कहा कि जिले में दीन दयाल योजना के अलावा भी कई कॉलोनियां काटी जा रही हैं, जिनकी अभी तक मंजूरी नहीं मिली है। इसके बावजूद उनकी बुकिंग की जा रही है। उन्होंने नरकतारी रोड क्षेत्र का जिक्र करते हुए कहा कि वहां अवैध तरीके से कॉलोनियां विकसित की जा रही हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *