दरभंगा में स्वर्ण व्यापारी से हथियार के दम पर लूट की घटना को अंजाम देने के मामले में बुधवार को पुलिस ने FIR दर्ज कर लिया है। यह घटना 18 मई को बेदौली चौक और हनुमान चौक के बीच सनहपुर श्मशान घाट के पास हुई थी। जिमसें बदमाशों ने सनहपुर निवासी प्रभु ठाकुर(45) से 5-6 ग्राम सोने और 540 ग्राम चांदी के आभूषण लूट लिए थे। पीड़ित ने बताया कि घटना उस समय हुई जब वह अपनी दुकान बंद कर घर जाने के लिए निकला था। गाड़ी रोककर दिखाई बंदूक प्रभु ठाकुर ने बताया कि रोज की तरह 18 मई को भी वह दुकान बंद कर शाम करीब 6:30 बजे घर के लिए निकला था। लेकिन पहले से घात लगाए बैठे बाइक सवार दो बदमाशों ने बेदौली-हनुमान चौक के बीच रोक लिया। ठाकुर ने यह भी कहा कि जब मैने उनका विरोध किया तो उन्होंने बंदूक निकाल ली। इसके बाद उन्होने मेरी बाइक की चाबी छीन ली और उसे गिरा दिया। साथ ही उस समय मेरे पास जो कुछ भी था सब छीन लिया।
पीड़ित के पास क्या क्या था ? पीड़ित ने अपने आवेदन में बताया कि जिस समय घटना हुई उस समय मेरे पास 5-6 ग्राम सोने के आभूषण (11 नोज पिन, एक जोड़ी कान की बाली, 3 नथुनी) और लगभग 540 ग्राम चांदी के आभूषण (150 ग्राम बिछिया, 80 ग्राम के चार चेन, 35 ग्राम की दो राखी, 180 ग्राम के बच्चों के पायल, 3 लॉकेट और 20-21 अंगूठियां) छीनकर ले गए। इसके अतिरिक्त, एक एचपी कंपनी का लैपटॉप, मंत्रा डिवाइस, 10 जियो और 8 एयरटेल सिम कार्ड, दुकान के तीन मोहर, सोना-चांदी दुकान का खाता बही, रेडमी 15C 5G मोबाइल फोन, बैंक ऑफ इंडिया और बिहार ग्रामीण बैंक के पासबुक व चेकबुक, आधार कार्ड, पैन कार्ड, 2000 रुपये नकद और ग्राहक के दो सहारा बाउंड था। मामले को लेकर अधिकारियों ने क्या कहा सदर-2 कमतौल एसडीपीओ शुभेन्द्र कुमार सुमन ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही कमतौल थाना प्रभारी संजीव चौधरी, जाले थानाध्यक्ष संदीप कुमार पाल सहित तीन थानों की पुलिस और एक तकनीकी टीम जांच में जुट गई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही सभी बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और अनुसंधान तेजी से जारी है। दरभंगा में स्वर्ण व्यापारी से हथियार के दम पर लूट की घटना को अंजाम देने के मामले में बुधवार को पुलिस ने FIR दर्ज कर लिया है। यह घटना 18 मई को बेदौली चौक और हनुमान चौक के बीच सनहपुर श्मशान घाट के पास हुई थी। जिमसें बदमाशों ने सनहपुर निवासी प्रभु ठाकुर(45) से 5-6 ग्राम सोने और 540 ग्राम चांदी के आभूषण लूट लिए थे। पीड़ित ने बताया कि घटना उस समय हुई जब वह अपनी दुकान बंद कर घर जाने के लिए निकला था। गाड़ी रोककर दिखाई बंदूक प्रभु ठाकुर ने बताया कि रोज की तरह 18 मई को भी वह दुकान बंद कर शाम करीब 6:30 बजे घर के लिए निकला था। लेकिन पहले से घात लगाए बैठे बाइक सवार दो बदमाशों ने बेदौली-हनुमान चौक के बीच रोक लिया। ठाकुर ने यह भी कहा कि जब मैने उनका विरोध किया तो उन्होंने बंदूक निकाल ली। इसके बाद उन्होने मेरी बाइक की चाबी छीन ली और उसे गिरा दिया। साथ ही उस समय मेरे पास जो कुछ भी था सब छीन लिया।
पीड़ित के पास क्या क्या था ? पीड़ित ने अपने आवेदन में बताया कि जिस समय घटना हुई उस समय मेरे पास 5-6 ग्राम सोने के आभूषण (11 नोज पिन, एक जोड़ी कान की बाली, 3 नथुनी) और लगभग 540 ग्राम चांदी के आभूषण (150 ग्राम बिछिया, 80 ग्राम के चार चेन, 35 ग्राम की दो राखी, 180 ग्राम के बच्चों के पायल, 3 लॉकेट और 20-21 अंगूठियां) छीनकर ले गए। इसके अतिरिक्त, एक एचपी कंपनी का लैपटॉप, मंत्रा डिवाइस, 10 जियो और 8 एयरटेल सिम कार्ड, दुकान के तीन मोहर, सोना-चांदी दुकान का खाता बही, रेडमी 15C 5G मोबाइल फोन, बैंक ऑफ इंडिया और बिहार ग्रामीण बैंक के पासबुक व चेकबुक, आधार कार्ड, पैन कार्ड, 2000 रुपये नकद और ग्राहक के दो सहारा बाउंड था। मामले को लेकर अधिकारियों ने क्या कहा सदर-2 कमतौल एसडीपीओ शुभेन्द्र कुमार सुमन ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही कमतौल थाना प्रभारी संजीव चौधरी, जाले थानाध्यक्ष संदीप कुमार पाल सहित तीन थानों की पुलिस और एक तकनीकी टीम जांच में जुट गई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही सभी बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और अनुसंधान तेजी से जारी है।


