पटना में 12वीं की नाबालिग छात्रा लापता, CCTV फुटेज मिला:आनंदपुरी से रिक्शा और बस से जाती दिखी; मां ने अपहरण का केस दर्ज कराया

पटना में 12वीं की नाबालिग छात्रा लापता, CCTV फुटेज मिला:आनंदपुरी से रिक्शा और बस से जाती दिखी; मां ने अपहरण का केस दर्ज कराया

पटना के श्रीकृष्णापुरी थाना क्षेत्र के आनंदपुरी इलाके से 12वीं में पढ़ने वाली एक नाबालिग छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। छात्रा की मां ने थाने में आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई है, जिसके आधार पर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रात में अचानक घर से गायब हुई छात्रा मां के मुताबिक, 17 मई की रात छात्रा अचानक घर से गायब हो गई। वह अपना मोबाइल फोन समेत अन्य सामान घर पर ही छोड़कर चली गई। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। मां ने दोस्तों पर जताया शक मां ने आरोप लगाया है कि छात्रा को गायब करने में उसके कुछ जानने वाले दोस्तों का हाथ हो सकता है। हालांकि, पुलिस ने इस एंगल पर भी जांच की, लेकिन अब तक किसी दोस्त की संलिप्तता सामने नहीं आई है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि छात्रा छत के रास्ते घर से निकली थी। CCTV में अकेले जाती दिखी छात्रा सचिवालय SDPO 2 साकेत कुमार ने बताया कि, ‘शुरुआती जांच में मामला घर छोड़कर जाने का प्रतीत हो रहा है। लड़की खुद गई है। मोबाइल फोन को लेकर माता-पिता ने डांटा था, जिसके बाद वह घर से निकल गई। पुलिस के अनुसार, छात्रा पहले अपने एक दोस्त के यहां गई थी। जब पुलिस वहां पहुंची, तब तक वह वहां से भी निकल चुकी थी। इलाके के कई CCTV फुटेज खंगाले गए हैं, जिनमें छात्रा अलग-अलग जगहों पर अकेले रिक्शा और बस से जाती हुई दिखाई दी है। परिवार की स्थिति भी जांच के दायरे में पुलिस के मुताबिक, छात्रा के पिता प्रॉपर्टी कारोबार से जुड़े हैं। मां ने बताया है कि दोनों अलग-अलग रहते हैं। फिलहाल, पुलिस छात्रा की तलाश में जुटी हुई है और सभी संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। पटना के श्रीकृष्णापुरी थाना क्षेत्र के आनंदपुरी इलाके से 12वीं में पढ़ने वाली एक नाबालिग छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। छात्रा की मां ने थाने में आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई है, जिसके आधार पर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रात में अचानक घर से गायब हुई छात्रा मां के मुताबिक, 17 मई की रात छात्रा अचानक घर से गायब हो गई। वह अपना मोबाइल फोन समेत अन्य सामान घर पर ही छोड़कर चली गई। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। मां ने दोस्तों पर जताया शक मां ने आरोप लगाया है कि छात्रा को गायब करने में उसके कुछ जानने वाले दोस्तों का हाथ हो सकता है। हालांकि, पुलिस ने इस एंगल पर भी जांच की, लेकिन अब तक किसी दोस्त की संलिप्तता सामने नहीं आई है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि छात्रा छत के रास्ते घर से निकली थी। CCTV में अकेले जाती दिखी छात्रा सचिवालय SDPO 2 साकेत कुमार ने बताया कि, ‘शुरुआती जांच में मामला घर छोड़कर जाने का प्रतीत हो रहा है। लड़की खुद गई है। मोबाइल फोन को लेकर माता-पिता ने डांटा था, जिसके बाद वह घर से निकल गई। पुलिस के अनुसार, छात्रा पहले अपने एक दोस्त के यहां गई थी। जब पुलिस वहां पहुंची, तब तक वह वहां से भी निकल चुकी थी। इलाके के कई CCTV फुटेज खंगाले गए हैं, जिनमें छात्रा अलग-अलग जगहों पर अकेले रिक्शा और बस से जाती हुई दिखाई दी है। परिवार की स्थिति भी जांच के दायरे में पुलिस के मुताबिक, छात्रा के पिता प्रॉपर्टी कारोबार से जुड़े हैं। मां ने बताया है कि दोनों अलग-अलग रहते हैं। फिलहाल, पुलिस छात्रा की तलाश में जुटी हुई है और सभी संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *