आज शाम से प्रीपेड मीटर रिचार्ज नहीं होगा:बिजली विभाग की सभी ऑनलाइन सेवाएं ठप हो जाएगी, SBPDCL सॉफ्टवेयर को करेगा अपडेट

आज शाम से प्रीपेड मीटर रिचार्ज नहीं होगा:बिजली विभाग की सभी ऑनलाइन सेवाएं ठप हो जाएगी, SBPDCL सॉफ्टवेयर को करेगा अपडेट

नालंदा सहित दक्षिण बिहार के लाखों बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक बेहद जरूरी खबर है। अगर आपका बिजली बिल बकाया है या फिर आपको अपना प्रीपेड मीटर रिचार्ज करना है, तो इस काम को आज शाम होने से पहले ही निपटा लें। साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (SBPDCL) अपने पूरे बिलिंग सिस्टम को नए और आधुनिक सॉफ्टवेयर में माइग्रेट करने जा रही है। इस बड़े तकनीकी बदलाव के कारण बुधवार, 20 मई की शाम 7:00 बजे से लेकर शुक्रवार, 22 मई की सुबह 8:00 बजे तक बिजली विभाग से जुड़ी तमाम ऑनलाइन सेवाएं पूरी तरह से ठप रहेंगी। इस लगभग 37 घंटे की अवधि के दौरान उपभोक्ताओं को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान न तो स्मार्ट प्रीपेड मीटर को रिचार्ज किया जा सकेगा और ना ही सामान्य बिजली बिलों का ऑनलाइन भुगतान हो पाएगा। इसके अलावा नए विद्युत कनेक्शन के लिए आवेदन, लोड बढ़ाने या नाम बदलवाने की प्रक्रिया, और बिजली बिल में सुधार जैसी महत्वपूर्ण सेवाएं भी पूरी तरह से बंद रहेंगी।
बैलेंस के लिए पहले ही रिचार्ज कर लें असुविधा और किसी भी तरह के व्यवधान से बचने के लिए विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से विशेष अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि उपभोक्ता समय रहते यानी आज शाम 7 बजे से पहले ही अपना जरूरी बिजली बिल जमा कर दें और स्मार्ट मीटर उपभोक्ता अपने मीटर में पर्याप्त बैलेंस का रिचार्ज कर लें, ताकि इस अवधि में उन्हें अंधेरे में न रहना पड़े।
बेहतर सुविधा के लिए किया जा रहा काम
अधीक्षण अभियंता मनीष कांत ने बताया की माइग्रेशन कार्य का मुख्य उद्देश्य उपभोक्ताओं को भविष्य में अधिक सुरक्षित, तेज और आधुनिक डिजिटल सुविधाएं उपलब्ध कराना है। नए सिस्टम के लाइव होने के बाद उपभोक्ताओं को बिलिंग और रिचार्ज से जुड़े काम में पहले से बेहतर और हाई-टेक अनुभव मिलेगा। कंपनी ने इस तकनीकी अपग्रेडेशन के दौरान उपभोक्ताओं को होने वाली अस्थायी असुविधा के लिए खेद प्रकट करते हुए आम जनता से सहयोग की अपेक्षा की है। नालंदा सहित दक्षिण बिहार के लाखों बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक बेहद जरूरी खबर है। अगर आपका बिजली बिल बकाया है या फिर आपको अपना प्रीपेड मीटर रिचार्ज करना है, तो इस काम को आज शाम होने से पहले ही निपटा लें। साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (SBPDCL) अपने पूरे बिलिंग सिस्टम को नए और आधुनिक सॉफ्टवेयर में माइग्रेट करने जा रही है। इस बड़े तकनीकी बदलाव के कारण बुधवार, 20 मई की शाम 7:00 बजे से लेकर शुक्रवार, 22 मई की सुबह 8:00 बजे तक बिजली विभाग से जुड़ी तमाम ऑनलाइन सेवाएं पूरी तरह से ठप रहेंगी। इस लगभग 37 घंटे की अवधि के दौरान उपभोक्ताओं को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान न तो स्मार्ट प्रीपेड मीटर को रिचार्ज किया जा सकेगा और ना ही सामान्य बिजली बिलों का ऑनलाइन भुगतान हो पाएगा। इसके अलावा नए विद्युत कनेक्शन के लिए आवेदन, लोड बढ़ाने या नाम बदलवाने की प्रक्रिया, और बिजली बिल में सुधार जैसी महत्वपूर्ण सेवाएं भी पूरी तरह से बंद रहेंगी।
बैलेंस के लिए पहले ही रिचार्ज कर लें असुविधा और किसी भी तरह के व्यवधान से बचने के लिए विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से विशेष अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि उपभोक्ता समय रहते यानी आज शाम 7 बजे से पहले ही अपना जरूरी बिजली बिल जमा कर दें और स्मार्ट मीटर उपभोक्ता अपने मीटर में पर्याप्त बैलेंस का रिचार्ज कर लें, ताकि इस अवधि में उन्हें अंधेरे में न रहना पड़े।
बेहतर सुविधा के लिए किया जा रहा काम
अधीक्षण अभियंता मनीष कांत ने बताया की माइग्रेशन कार्य का मुख्य उद्देश्य उपभोक्ताओं को भविष्य में अधिक सुरक्षित, तेज और आधुनिक डिजिटल सुविधाएं उपलब्ध कराना है। नए सिस्टम के लाइव होने के बाद उपभोक्ताओं को बिलिंग और रिचार्ज से जुड़े काम में पहले से बेहतर और हाई-टेक अनुभव मिलेगा। कंपनी ने इस तकनीकी अपग्रेडेशन के दौरान उपभोक्ताओं को होने वाली अस्थायी असुविधा के लिए खेद प्रकट करते हुए आम जनता से सहयोग की अपेक्षा की है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *