गाजियाबाद में ऑटो वर्कशॉप में भीषण आग:दमकल की 4 गाड़ियों ने 40 मिनट पर पाया आग पर काबू, 3 गाड़ियां जलीं

गाजियाबाद में ऑटो वर्कशॉप में भीषण आग:दमकल की 4 गाड़ियों ने 40 मिनट पर पाया आग पर काबू, 3 गाड़ियां जलीं

गाजियाबाद के मेरठ रोड स्थित न्यू बस स्टैंड हिंडन धर्म कांटा के पास एक ऑटो वर्कशॉप में बुधवार तड़के आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही फायर विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। दमकल की टीम ने 40 मिनट की मशक्कत के बाद 4 गाड़ियों की मशक्कत से आग पर काबू पाया। आग से वर्कशॉप में खड़ी 3 गाड़ियां जल गईं। वर्कशॉप में खड़ी थीं 6 गाड़ियां मोहम्मद आरिफ उर्फ कल्लू मिस्त्री पुत्र मोहम्मद साबिर का वर्कशॉप है। बुधवार सुबह करीब 5 बजे वर्कशॉप में आग लग गई। इसकी सूचना आसपास के लोगों ने कंट्रोल रूम को दी। सूचना पर फायर विभाग की टीम मौके पर पहुंची। देखा कि रेपिड मेट्रो स्टेशन के पास स्थित न्यू ऑटो लाइफ मोटर्स वर्कशॉप में आग लगी हुई है। जहां फायर टैंकर और एक वाटर ब्राउज़र ने आग बुझाने का प्रयास किया।
सीएफओ राहुल पाल ने बताया कि वर्कशॉप के अंदर खड़ी गाड़ियों में आग फैल चुकी थी। इसके बाद अग्निशमन अधिकारी के नेतृत्व में तत्काल 2 होज पाइप फैलाकर पंपिंग के जरिए आग बुझाने का काम शुरू किया गया। फायर कर्मियों की त्वरित कार्रवाई से कुछ ही देर में आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। 3 गाड़ी पूरी तरह से जलीं बताया गया कि वर्कशॉप के अंदर कुल 6 गाड़ियां मौजूद थीं, जिनमें से फायर सर्विस यूनिट ने तीन गाड़ियों को सुरक्षित बचा लिया। साथ ही आग को आसपास फैलने से भी रोक दिया गया। वर्कशॉप मालिक ने बताया कि आग कैसे लगी है मुझे जानकारी नहीं है। इसमें करीब 10 से 15 लाख रुपये का नुकसान होना बताया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *