जमुई में बुधवार अहले सुबह अवैध संबंध के शक में पति ने पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी कमरे में ही बैठा रहा। घटना खैरा थाना क्षेत्र के गंगोडीह गांव की है। मृतका की पहचान उगनी देवी(45) के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने खैरा थाना पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पति गगन मांझी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जमुई सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस के सामने पति ने कबूला जुर्म आरोपी पति गगन मांझी ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी का किसी अन्य व्यक्ति के साथ अवैध संबंध था और उसने उन्हें गलत करते हुए देख लिया था। उसने बताया कि उसने सुबह करीब तीन बजे हसुआ से गला रेतकर हत्या की। हत्या के बाद वह पत्नी के शव के पास ही बैठा रहा। बताया जाता है कि आरोपी गगन मांझी निसंतान है। घटनास्थल की तस्वीरें.. खैरा थाना अध्यक्ष मिंटू कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। उन्होंने पुष्टि की कि यह घटना घरेलू विवाद के कारण हुई है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल की गई हंसुआ को भी बरामद कर लिया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है। जमुई में बुधवार अहले सुबह अवैध संबंध के शक में पति ने पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी कमरे में ही बैठा रहा। घटना खैरा थाना क्षेत्र के गंगोडीह गांव की है। मृतका की पहचान उगनी देवी(45) के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने खैरा थाना पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पति गगन मांझी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जमुई सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस के सामने पति ने कबूला जुर्म आरोपी पति गगन मांझी ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी का किसी अन्य व्यक्ति के साथ अवैध संबंध था और उसने उन्हें गलत करते हुए देख लिया था। उसने बताया कि उसने सुबह करीब तीन बजे हसुआ से गला रेतकर हत्या की। हत्या के बाद वह पत्नी के शव के पास ही बैठा रहा। बताया जाता है कि आरोपी गगन मांझी निसंतान है। घटनास्थल की तस्वीरें.. खैरा थाना अध्यक्ष मिंटू कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। उन्होंने पुष्टि की कि यह घटना घरेलू विवाद के कारण हुई है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल की गई हंसुआ को भी बरामद कर लिया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है।


