जहानाबाद पहुंचे मगध आईजी विकास वैभव:कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग की समीक्षा की

जहानाबाद पहुंचे मगध आईजी विकास वैभव:कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग की समीक्षा की

मगध क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) विकास वैभव मंगलवार को जहानाबाद पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जिले की विधि-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग व्यवस्था की गहन समीक्षा की। जिला प्रशासन और पुलिस विभाग की ओर से उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। सम्मान गार्ड ने दी सलामी आईजी के आगमन पर जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक, जहानाबाद ने उन्हें गमला भेंट कर सम्मानित किया। इसके बाद सम्मान गार्ड द्वारा सलामी दी गई। आईजी विकास वैभव के दौरे को लेकर पुलिस महकमे में खासा उत्साह देखा गया। पुलिस अधिकारियों के साथ हुई समीक्षा बैठक समीक्षा बैठक समाहरणालय स्थित सभागार में आयोजित की गई। इसमें पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक, सदर एवं घोषी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, साइबर क्राइम एवं यातायात पुलिस उपाधीक्षक, सभी अंचल पुलिस निरीक्षक और जिले के सभी थानाध्यक्ष मौजूद रहे। बैठक के दौरान आईजी ने सभी थानाध्यक्षों से क्रमवार परिचय प्राप्त किया और थाना स्तर पर लंबित मामलों, अपराध नियंत्रण, वारंट निष्पादन, शराबबंदी अभियान, साइबर अपराध तथा कानून-व्यवस्था की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की। जनता की शिकायतों के त्वरित समाधान पर जोर आईजी विकास वैभव ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि आम लोगों की शिकायतों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने थाना स्तर पर जनता के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस की कार्यशैली ऐसी होनी चाहिए जिससे आम लोगों का भरोसा और मजबूत हो। साथ ही साइबर अपराध, सड़क सुरक्षा और महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों को प्राथमिकता देने के निर्देश भी दिए। अनुशासित और जनोन्मुख पुलिसिंग अपनाने की सलाह आईजी ने पुलिस पदाधिकारियों को अनुशासन, सक्रियता और संवेदनशील पुलिसिंग अपनाने की सलाह दी। बैठक का मुख्य उद्देश्य पुलिस बल को अधिक कार्यशील, जवाबदेह और जनोन्मुख बनाना रहा, ताकि आम जनता को बेहतर सुरक्षा और त्वरित न्याय मिल सके। मगध क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) विकास वैभव मंगलवार को जहानाबाद पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जिले की विधि-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग व्यवस्था की गहन समीक्षा की। जिला प्रशासन और पुलिस विभाग की ओर से उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। सम्मान गार्ड ने दी सलामी आईजी के आगमन पर जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक, जहानाबाद ने उन्हें गमला भेंट कर सम्मानित किया। इसके बाद सम्मान गार्ड द्वारा सलामी दी गई। आईजी विकास वैभव के दौरे को लेकर पुलिस महकमे में खासा उत्साह देखा गया। पुलिस अधिकारियों के साथ हुई समीक्षा बैठक समीक्षा बैठक समाहरणालय स्थित सभागार में आयोजित की गई। इसमें पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक, सदर एवं घोषी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, साइबर क्राइम एवं यातायात पुलिस उपाधीक्षक, सभी अंचल पुलिस निरीक्षक और जिले के सभी थानाध्यक्ष मौजूद रहे। बैठक के दौरान आईजी ने सभी थानाध्यक्षों से क्रमवार परिचय प्राप्त किया और थाना स्तर पर लंबित मामलों, अपराध नियंत्रण, वारंट निष्पादन, शराबबंदी अभियान, साइबर अपराध तथा कानून-व्यवस्था की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की। जनता की शिकायतों के त्वरित समाधान पर जोर आईजी विकास वैभव ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि आम लोगों की शिकायतों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने थाना स्तर पर जनता के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस की कार्यशैली ऐसी होनी चाहिए जिससे आम लोगों का भरोसा और मजबूत हो। साथ ही साइबर अपराध, सड़क सुरक्षा और महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों को प्राथमिकता देने के निर्देश भी दिए। अनुशासित और जनोन्मुख पुलिसिंग अपनाने की सलाह आईजी ने पुलिस पदाधिकारियों को अनुशासन, सक्रियता और संवेदनशील पुलिसिंग अपनाने की सलाह दी। बैठक का मुख्य उद्देश्य पुलिस बल को अधिक कार्यशील, जवाबदेह और जनोन्मुख बनाना रहा, ताकि आम जनता को बेहतर सुरक्षा और त्वरित न्याय मिल सके।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *