अफगानिस्तान सीरीज के लिए भारतीय वनडे-टेस्ट टीम का ऐलान:वनडे टीम में रोहित-कोहली शामिल, ईशान की 3 साल बाद वापसी; बुमराह-जडेजा को आराम

अफगानिस्तान सीरीज के लिए भारतीय वनडे-टेस्ट टीम का ऐलान:वनडे टीम में रोहित-कोहली शामिल, ईशान की 3 साल बाद वापसी; बुमराह-जडेजा को आराम

अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान किया गया है। वनडे टीम में ईशान किशन की 3 साल बाद वापसी हुई है। रोहित शर्मा और विराट कोहली भी टीम में शामिल हैं। जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा को दोनों टीमों से आराम दिया गया है। प्रिंस यादव समेत 4 खिलाड़ी पहली बार भारतीय टीम में शामिल किए गए हैं। प्रिंस को वनडे और मानव सुथार, गुरनूर बरार और हर्ष दुबे को टेस्ट टीम में जगह मिली है। अफगानिस्तान की टीम जून में भारत दौरे पर आएगी। दोनों टीमों के बीच एक टेस्ट और 3 वनडे खेले जाएंगे। टेस्ट मैच मुल्लांपुर और वनडे मुकाबले धर्मशाला, लखनऊ और चेन्नई में खेले जाएंगे। पंत से उपकप्तानी छिनी, केएल राहुल को जिम्मेदारी ऋषभ पंत से टेस्ट टीम की उपकप्तानी छीन ली गई है। वे पिछले साल नवंबर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली गई गई सीरीज में टीम के उपकप्तान थे। नियमित कप्तान शुभमन गिल की गैरमौजूदगी में पंत ने कप्तानी भी की थी। लेकिन अब उनकी जगह केएल राहुल को उपकप्तान बनाया गया है। देवदत्त पडिक्कल की नंबर-3 पर वापसी हुई है। वे दो टेस्ट खेल चुके हैं। उन्होंने आखिरी टेस्ट 2024 में पर्थ में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। साई सुदर्शन भी टीम में हैं। ईशान की 3 साल बाद वनडे टीम में वापसी विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन की 3 साल बाद भारतीय वनडे टीम में वापसी हुई है। उन्होंने आखिरी वनडे 11 अक्टूबर 2023 को अफगानिस्तान के खिलाफ दिल्ली में खेला था। ईशान ने भारत के लिए 27 वनडे में 42.40 की औसत और 102.19 के स्ट्राइक रेट से 933 रन बनाए हैं। उनके नाम एक दोहरा शतक और 7 अर्धशतक दर्ज हैं। ईशान ने टी-20 वर्ल्ड कप में 9 मैचों में 317 रन बनाए थे। वे इस टूर्नामेंट में भारत के दूसरे टॉप स्कोरर थे। गुरनूर, सुथार और हर्ष को पहली बार टेस्ट टीम में मौका अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के लिए गुरनूर बरार, मानव सुथार और हर्ष दुबे को पहली बार भारतीय टीम में शामिल किया गया है। तीनों ने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के दम पर टीम इंडिया में जगह बनाई। बरार ने अब तक अपने डॉमेस्टिक करियर में 18 फर्स्ट क्लास मुकाबले, 9 लिस्ट-ए तो 9 ही टी-20 मुकाबले खेले हैं। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनके नाम 52, लिस्ट-ए में 12 तो टी-20 में 10 विकेट हैं। गुरनूर IPL में 1 मैच पंजाब किंग्स के लिए 2023 में भी खेल चुके हैं। राजस्थान के लेफ्ट आर्म स्पिनर मानव सुथार घरेलू क्रिकेट में लगातार प्रभावशाली रहे हैं। 2022-23 रणजी ट्रॉफी में उन्होंने 39 विकेट लेकर राजस्थान के सबसे सफल गेंदबाज का रिकॉर्ड बनाया था। वह इंडिया-ए टीम का हिस्सा रह चुके हैं और IPL में गुजरात टाइटंस से जुड़े हैं। विदर्भ के ऑलराउंडर हर्ष दुबे ने गेंद और बल्ले दोनों से शानदार प्रदर्शन किया। वे IPL में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हैं। रोहित-हार्दिक फिट होने के बाद ही खेल सकेंगे IPL में रोहित शर्मा और हार्दिक पंड्या चोटिल हो गए थे। हालांकि रोहित शर्मा ने वापसी कर ली है और वे मुंबई के लिए बतौर इम्पैक्ट प्लेयर मैच खेल रहे हैं। वहीं हार्दिक को अब भी वापसी करनी हैं। दोनों का वनडे टीम में नाम हैं, लेकिन BCCI की मेडिकल टीम से क्लीयरेंस मिलने के बाद ही मैच खेल सकेंगे। भारतीय टेस्ट टीम शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, ऋषभ पंत, देवदत्त पडिक्कल, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, मानव सुथार, गुरनूर बरार, हर्ष दुबे और ध्रुव जुरेल। भारतीय वनडे टीम शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बरार और हर्ष दुबे। ——————————- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… धोनी ने CSK के साथ फोटोशूट कराया:गायकवाड के चेपॉक में 1000 रन पूरे सनराइजर्स हैदराबाद ने IPL 2026 के 63वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हराया। चेपॉक स्टेडियम में CSK ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 180 रन बनाए। जवाब में हैदराबाद ने हेनरिक क्लासन और अभिषेक शर्मा की पारियों की बदौलत टीम ने 19 ओवर में टारगेट हासिल कर लिया। सोमवार को इनिंग्स ब्रेक में एमएस धोनी ने टीम के साथ ग्रुप फोटोशूट कराया। क्लासन ने सिर्फ 58 पारियों में 2 हजार IPL रन पूरे किए। ऋतुराज गायकवाड ने चेपॉक में अपने 1000 IPL रन बनाए। पूरी खबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *