सिवनी पुलिस ने भोपाल से 2 ठगों को पकड़ा:शेयर मार्केट में दोगुना पैसा करने का लालच देकर 39 लाख हड़पे, BMW कार फाइनेंस कराई

सिवनी पुलिस ने भोपाल से 2 ठगों को पकड़ा:शेयर मार्केट में दोगुना पैसा करने का लालच देकर 39 लाख हड़पे, BMW कार फाइनेंस कराई

कोतवाली पुलिस ने ग्लोबल मार्केटिंग और शेयर बाजार ट्रेडिंग में निवेश के नाम पर एक साल में रकम दोगुनी करने का झांसा देने वालो दो युवकों को पकड़ा है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को सोमवार को भोपाल से गिरफ्तार किया है। इनके पास से ठगी के पैसों से खरीदी गई लगभग 60 लाख रुपए की बीएमडब्ल्यू कार और करीब 2 लाख रुपए के महंगे मोबाइल फोन जब्त किए हैं। कोतवाली थाना प्रभारी सतीश तिवारी ने बताया कि स्थानीय शिशांत सोनी सहित शीतल सोनी, नेहा सोनी, अक्षय जैन, कृष्णा चौधरी, कार्तिक साहू और संयोग सोनी ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ताओं ने बताया था कि भोपाल निवासी नितिन सोनी और ललित पुरोहित ने निवेश के नाम पर उनसे लाखों रुपए लिए थे। आरोपियों ने रकम दोगुनी करने का वादा किया था, लेकिन न तो निवेश की राशि लौटाई गई और न ही कोई लाभ दिया गया। शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने कुल 39 लाख 29 हजार रुपए की धोखाधड़ी की थी। भोपाल से पकड़े गए आरोपी पुलिस ने भोपाल से नितिन पुत्र गौरीशंकर सोनी (44) निवासी नेहरू नगर, थाना कमलानगर, और ललित पुत्र मोहनलाल पुरोहित (36) निवासी जाटखेड़ी, थाना मिसरोद को गिरफ्तार किया। पूछताछ में मुख्य आरोपी नितिन सोनी ने बताया कि वह मूल रूप से सिवनी का रहने वाला है। उसने ठगी की रकम से ही बीएमडब्ल्यू कार (एमपी 04 सीवाय 8566) फाइनेंस कराई थी। पुलिस को नितिन के पास से एक पासपोर्ट भी मिला है, जिससे आशंका है कि वह बड़ी ठगी के बाद देश छोड़कर भागने की तैयारी में था। करोड़ों तक जा सकता है ठगी का आंकड़ा दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) और 61(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस को संदेह है कि आरोपियों ने सिवनी, भोपाल और अन्य क्षेत्रों में भी कई लोगों को इसी तरह ठगा है। मामले की जांच जारी है और आने वाले दिनों में धोखाधड़ी की राशि करोड़ों रुपये तक पहुंचने की संभावना है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *