टोंक में पेट्रोल पंप सूखे, रात तक सप्लाई का आश्वासन:एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष बोले- 300 पंप में से 30 प्रतिशत ड्राई हुए

टोंक में पेट्रोल पंप सूखे, रात तक सप्लाई का आश्वासन:एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष बोले- 300 पंप में से 30 प्रतिशत ड्राई हुए

टोंक में आज सुबह से करीब 20 प्रतिशत से ज्यादा पेट्रोल पंप ड्राई हो गए हैं। इनमें ज्यादातर ये HPCL, भारत कंपनी के पेट्रोल पंप हैं। टोंक जिले में करीब 300 पेट्रोल पंप हैं। इनमें से टोंक शहर में करीब 1 दर्जन पेट्रोल पंप हैं। यहां भी अब किल्लत आने लगी है। एक इंडियन कंपनी का और दूसरा HPCL का पेट्रोल पंप डीजल पेट्रोल की किल्लत आ चुकी है। पंप के संचालक सुजीत सिंहल ने बताया कि अभी तो लोग देश के हालात समझकर ज्यादा हमें परेशान नहीं कर रहे हैं। आज उच्च अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि आज रात को गाड़ी आ जाएगी। 20 से 30 प्रतिशत पेट्रोल पंप ड्राई पेट्रोल पंप संगठन एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष रामबाबू व्यास ने बताया कि जिले में करीब 300 पेट्रोल पंप हैं। उनमें से HPCL, भारत कंपनी के करीब 20 से 30 प्रतिशत पेट्रोल पंप ड्राई हैं। जिला मुख्यालय पर एक दर्जन पेट्रोल पंप में से दो पेट्रोल पंप ड्राई हो चुके हैं। आगे से डीजल पेट्रोल की सप्लाई नहीं होने से ये हालात बने हैं। बोले- मशीन खराब टोंक शहर में कृषि मंडी के सामने एचपीसीएल का पेट्रोल पंप है। यहां मंगलवार रात से डीजल खत्म हो गया था। वहीं पंप में तकनीकी खराबी के चलते पेट्रोल पंप भी नहीं दिया जा रहा है। पेट्रोल पंप के बाहर ही रस्सी लगा दी गई है। यहां आने वाले बाइक सवारों को बिना पेट्रोल के ही रवाना कर दिया गया। बाइक सवार नीतेश ने बताया कि पेट्रोल पंप पर आया तो ये कहकर मना कर दिया कि मशीन खराब है इसलिए पेट्रोल नहीं मिल रहा है। रात को सप्लाई आने की बात कही वहीं टोंक शहर से गुजर रहा जयपुर कोटा नेशनल हाईवे 52 किनारे स्थित इंडियन ऑयल का सोमवार शाम से डीजल पेट्रोल खत्म हो चुका है। पंप के संचालक सुजीत सिंहल ने बताया कि अभी तो लोग देश के हालात समझकर ज्यादा हमें परेशान नहीं कर रहे हैं। आज उच्च अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि आज रात को गाड़ी आ जाएगी। लेकिन जल्द किल्लत दूर नहीं हुई तो हालात विकट हो सकते हैं। पांच दिन में दूसरी बार पेट्रोल-डीजल महंगा जिले में भी पांच दिन में दूसरी बार पेट्रोल-डीजल महंगा हुआ है। आज टोंक में डीजल 94.35 रुपए प्रति लीटर और पेट्रोल प्रति लीटर 107.16 रुपए हो गया है। बढ़ते दामों से भी लोग परेशान हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *