घर में घुसकर बुजुर्ग को बेरहमी से पीटा:10 से 15 बदमाश 500 मीटर तक घसीटते हुए ले गए, घायल अस्पताल में भर्ती

घर में घुसकर बुजुर्ग को बेरहमी से पीटा:10 से 15 बदमाश 500 मीटर तक घसीटते हुए ले गए, घायल अस्पताल में भर्ती

डूंगरपुर जिले के चौरासी थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग को घर में घुसकर बेरहमी से पीटा गया। फला भागासिरा महुडी गांव में करीब एक दर्जन बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया। घायल बुजुर्ग को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार मंगलवार रात को कचरा (52) पिता बदा रोत अपने घर पर खाना खाकर बैठे थे। उसी समय 10 से 15 अज्ञात लोग उनके घर में घुस आए और मारपीट शुरू कर दी। बदमाशों ने कचरा रोत को घर से बाहर निकाला और करीब 500 मीटर तक घसीटते हुए ले गए। चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे, तो बदमाशों ने उन पर भी पथराव किया। हालांकि, परिजनों ने खुद का बचाव किया। सूचना मिलने पर चौरासी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद परिजन घायल कचरा को एक निजी वाहन से जिला अस्पताल ले गए, जहां उनका इलाज जारी है। परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *