महिला पेट्रोल लेकर नगर पालिका पहुंची, आत्मदाह की कोशिश:ससुर के मकान की रजिस्ट्री रुकवाने की मांग, पुलिस ने रोका

महिला पेट्रोल लेकर नगर पालिका पहुंची, आत्मदाह की कोशिश:ससुर के मकान की रजिस्ट्री रुकवाने की मांग, पुलिस ने रोका

दमोह जिले के हटा नगर पालिका में मंगलवार दोपहर एक महिला ने पेट्रोल लेकर आत्मदाह करने का प्रयास किया। महिला कर्मचारियों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला से पेट्रोल की बोतल छीन ली, जिसके बाद महिला वहां से चली गई। महिला अपने ससुर के मकान की रजिस्ट्री रुकवाने की मांग को लेकर नगर पालिका पहुंची थी। नगर पालिका अधिकारियों के अनुसार, महिला काफी समय से उन्हें परेशान कर रही है। महिला की पहचान हटा के सरस्वती वार्ड निवासी सरस्वती पति राजेंद्र हिंगवासिया के रूप में हुई है। पीड़िता ने हटा नगर पालिका में दिए अपने आवेदन में बताया है कि वह संजय वार्ड के मकान नंबर 85 में रहती है। उसके ससुर जय प्रकाश हिंगवासिया उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करते हैं। महिला के अनुसार, वह जिस मकान में रहती है उसका क्षेत्रफल 440 वर्गफुट है। ज्ञान प्रकाश और गोविंद हिंगवासिया के बंटवारे में दानी महाराज को हिस्सा मिला था। दानी महाराज ने अपना यह हिस्सा आपत्तिकर्ता महिला को दे दिया था। महिला का आरोप है कि उसके ससुर इस हिस्से को नगर पालिका के रिकॉर्ड नक्शे में जोड़कर अपने नाम से दर्ज कराना चाहते हैं, जबकि उनका इस पर कोई अधिकार नहीं है। महिला पिछले करीब एक वर्ष से नगर पालिका की नामांतरण शाखा में आपत्ति दर्ज करा रही है, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हो रही थी। इसी से आक्रोशित होकर वह पेट्रोल लेकर नगर पालिका कार्यालय में आत्मदाह करने पहुंची थी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *