हाईवे चौड़ीकरण में प्लांट हटाने पहुंची टीम का विरोध:छतरपुर में कम मुआवजे का आरोप लगाकर टीनशेड पर चढ़ा मालिक, पुलिस ने उतारा

हाईवे चौड़ीकरण में प्लांट हटाने पहुंची टीम का विरोध:छतरपुर में कम मुआवजे का आरोप लगाकर टीनशेड पर चढ़ा मालिक, पुलिस ने उतारा

छतरपुर में सागर-कानपुर हाईवे किनारे मूंगफली प्लांट हटाने पहुंची प्रशासनिक टीम का मंगलवार को भारी विरोध हुआ। कार्रवाई के दौरान प्लांट मालिक टीनशेड पर चढ़ गया, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। यह घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अटारन में हुई। प्लांट मालिक ने आरोप लगाया कि उसे अभी तक उचित मुआवजा नहीं मिला है। उसने प्लांट के अंदर लगी मशीनों और अन्य सामान को निकालने के लिए पर्याप्त समय देने की भी मांग की। तहसीलदार और भारी पुलिस बल की मौजूदगी में यह कार्रवाई की जा रही थी। विरोध के बाद मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बन गई। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार मालिक को समझाने का प्रयास करते रहे। हाईवे किनारे लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिसके चलते सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई। प्रशासन स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास कर रहा था। टीआई बोले- मुआवजा दिया जा चुका
सिविल लाइन टीआई आशुतोष श्रोतीय ने बताया कि उक्त जमीन का नियमानुसार अधिग्रहण हो चुका है और मुआवजा भी दिया जा चुका है। उन्होंने कहा कि व्यक्ति अधिग्रहण के बावजूद कब्जा किए हुए था और अधिक मुआवजे की मांग कर रहा था। हंगामे की स्थिति को देखते हुए टीआई और तहसीलदार मौके पर पहुंचे, जहां समझाइश के बाद मालिक को नीचे उतार लिया गया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *