कोडरमा जिले की तिलैया पुलिस ने एक मकान में सेंधमारी कर चोरी का प्रयास कर रहे एक चोर को गिरफ्तार किया है। यह घटना तिलैया थाना क्षेत्र के पुराना बस स्टैंड स्थित इमाम क्लीनिक के पीछे रहने वाले केशव प्रसाद मुखर्जी के घर में हुई। मोहल्ले वालों की सतर्कता से चोर को रंगे हाथ पकड़ा गया। केशव प्रसाद मुखर्जी के पड़ोसी शुभम केसरी ने बताया कि मंगलवार सुबह उन्हें अपने घर के पिछले हिस्से से कुछ आवाजें सुनाई दीं। संदेह होने पर उन्होंने वहां जाकर देखा तो केशव प्रसाद मुखर्जी की दीवार में एक बड़ा छेद दिखाई दिया। करीब जाने पर शुभम ने देखा कि एक चोर सेंधमारी कर घर के अंदर घुस चुका था और वहां रखे एक मोटर की चोरी करने का प्रयास कर रहा था। शुभम ने तुरंत शोर मचाकर आसपास के लोगों को इकट्ठा किया और तिलैया पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही तिलैया पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे और चोर को घर से बाहर निकाला। जानकारी के अनुसार, पकड़े गए चोर का पूर्व में भी चोरी की घटनाओं को अंजाम देने का इतिहास रहा है। तिलैया पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। कोडरमा जिले की तिलैया पुलिस ने एक मकान में सेंधमारी कर चोरी का प्रयास कर रहे एक चोर को गिरफ्तार किया है। यह घटना तिलैया थाना क्षेत्र के पुराना बस स्टैंड स्थित इमाम क्लीनिक के पीछे रहने वाले केशव प्रसाद मुखर्जी के घर में हुई। मोहल्ले वालों की सतर्कता से चोर को रंगे हाथ पकड़ा गया। केशव प्रसाद मुखर्जी के पड़ोसी शुभम केसरी ने बताया कि मंगलवार सुबह उन्हें अपने घर के पिछले हिस्से से कुछ आवाजें सुनाई दीं। संदेह होने पर उन्होंने वहां जाकर देखा तो केशव प्रसाद मुखर्जी की दीवार में एक बड़ा छेद दिखाई दिया। करीब जाने पर शुभम ने देखा कि एक चोर सेंधमारी कर घर के अंदर घुस चुका था और वहां रखे एक मोटर की चोरी करने का प्रयास कर रहा था। शुभम ने तुरंत शोर मचाकर आसपास के लोगों को इकट्ठा किया और तिलैया पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही तिलैया पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे और चोर को घर से बाहर निकाला। जानकारी के अनुसार, पकड़े गए चोर का पूर्व में भी चोरी की घटनाओं को अंजाम देने का इतिहास रहा है। तिलैया पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।


