बिहार सरकार के उच्च शिक्षा एवं विधि विभाग मंत्री संजय टाइगर ने मोहनिया शहर स्थित पनास होटल में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाया। उन्होंने अपराधियों को चेतावनी देते हुए कहा कि बिहार में अपराध और भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की नीति पूरी तरह ‘जीरो टॉलरेंस’ की है। मंत्री ने कहा, “जब से राज्य में एनडीए की सरकार बनी है, तब से अपराध और भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। अपराधियों के पास अब केवल तीन विकल्प हैं या तो वे अपराध छोड़ दें, या बिहार छोड़ दें, अन्यथा जहन्नुम जाने के लिए तैयार रहें।” तेजस्वी यादव पर बोला हमला प्रेसवार्ता के दौरान मंत्री संजय टाइगर ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने तेजस्वी यादव को विफल विपक्ष बताते हुए कहा कि वे एक जिम्मेदार और सक्रिय नेता प्रतिपक्ष की भूमिका निभाने में असफल रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि तेजस्वी यादव महत्वपूर्ण बजट सत्रों से गायब रहते हैं और राज्य के गंभीर मुद्दों के समय विदेश भ्रमण पर चले जाते हैं। मंत्री ने कहा कि इससे उनकी राजनीतिक गंभीरता पर सवाल खड़े होते हैं। संजय टाइगर ने तंज कसते हुए कहा, “इंसान को अपनी साइज के हिसाब से सपने देखने चाहिए। आंकड़ों के अनुसार विपक्ष के पास नेता प्रतिपक्ष का दर्जा बचाए रखने के लिए जरूरी 25 विधायक भी एकजुट नहीं हैं।” पेट्रोल-डीजल संकट पर वैश्विक हालात का हवाला पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों और किल्लत को लेकर पूछे गए सवाल पर मंत्री ने वैश्विक परिस्थितियों को जिम्मेदार बताया। उन्होंने कहा कि भूमंडलीकरण के इस दौर में दुनिया के किसी भी हिस्से में होने वाली अशांति का असर दूसरे देशों पर भी पड़ता है। भारत अपनी जरूरत का 80 से 90 प्रतिशत कच्चा तेल आयात करता है। ऐसे में अंतरराष्ट्रीय तनाव का सीधा प्रभाव देश के बाजार पर पड़ता है। मंत्री ने कहा कि अमेरिका और इराक के बीच जारी तनाव के कारण तेल की आपूर्ति प्रभावित हुई है, जिससे कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। जनता से ईंधन बचाने की अपील संजय टाइगर ने लोगों से प्रधानमंत्री के ईंधन बचत अभियान का समर्थन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संकट के इस दौर में लोगों को पेट्रोल और डीजल का सीमित उपयोग करना चाहिए। उन्होंने इलेक्ट्रिक वाहनों और सार्वजनिक परिवहन को प्राथमिकता देने की सलाह देते हुए कहा कि इससे न केवल ईंधन की बचत होगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिलेगी। सहयोग शिविर की सराहना प्रेसवार्ता के दौरान मंत्री ने सरकार की ‘सहयोग शिविर’ योजना की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए पंचायत स्तर पर शिविर लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देश हैं कि किसी भी जन शिकायत को लंबित नहीं रखा जाए। यदि किसी स्तर पर लापरवाही पाई जाती है तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मंत्री ने कहा कि सरकार आम लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने और प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक जवाबदेह बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। बिहार सरकार के उच्च शिक्षा एवं विधि विभाग मंत्री संजय टाइगर ने मोहनिया शहर स्थित पनास होटल में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाया। उन्होंने अपराधियों को चेतावनी देते हुए कहा कि बिहार में अपराध और भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की नीति पूरी तरह ‘जीरो टॉलरेंस’ की है। मंत्री ने कहा, “जब से राज्य में एनडीए की सरकार बनी है, तब से अपराध और भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। अपराधियों के पास अब केवल तीन विकल्प हैं या तो वे अपराध छोड़ दें, या बिहार छोड़ दें, अन्यथा जहन्नुम जाने के लिए तैयार रहें।” तेजस्वी यादव पर बोला हमला प्रेसवार्ता के दौरान मंत्री संजय टाइगर ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने तेजस्वी यादव को विफल विपक्ष बताते हुए कहा कि वे एक जिम्मेदार और सक्रिय नेता प्रतिपक्ष की भूमिका निभाने में असफल रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि तेजस्वी यादव महत्वपूर्ण बजट सत्रों से गायब रहते हैं और राज्य के गंभीर मुद्दों के समय विदेश भ्रमण पर चले जाते हैं। मंत्री ने कहा कि इससे उनकी राजनीतिक गंभीरता पर सवाल खड़े होते हैं। संजय टाइगर ने तंज कसते हुए कहा, “इंसान को अपनी साइज के हिसाब से सपने देखने चाहिए। आंकड़ों के अनुसार विपक्ष के पास नेता प्रतिपक्ष का दर्जा बचाए रखने के लिए जरूरी 25 विधायक भी एकजुट नहीं हैं।” पेट्रोल-डीजल संकट पर वैश्विक हालात का हवाला पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों और किल्लत को लेकर पूछे गए सवाल पर मंत्री ने वैश्विक परिस्थितियों को जिम्मेदार बताया। उन्होंने कहा कि भूमंडलीकरण के इस दौर में दुनिया के किसी भी हिस्से में होने वाली अशांति का असर दूसरे देशों पर भी पड़ता है। भारत अपनी जरूरत का 80 से 90 प्रतिशत कच्चा तेल आयात करता है। ऐसे में अंतरराष्ट्रीय तनाव का सीधा प्रभाव देश के बाजार पर पड़ता है। मंत्री ने कहा कि अमेरिका और इराक के बीच जारी तनाव के कारण तेल की आपूर्ति प्रभावित हुई है, जिससे कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। जनता से ईंधन बचाने की अपील संजय टाइगर ने लोगों से प्रधानमंत्री के ईंधन बचत अभियान का समर्थन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संकट के इस दौर में लोगों को पेट्रोल और डीजल का सीमित उपयोग करना चाहिए। उन्होंने इलेक्ट्रिक वाहनों और सार्वजनिक परिवहन को प्राथमिकता देने की सलाह देते हुए कहा कि इससे न केवल ईंधन की बचत होगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिलेगी। सहयोग शिविर की सराहना प्रेसवार्ता के दौरान मंत्री ने सरकार की ‘सहयोग शिविर’ योजना की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए पंचायत स्तर पर शिविर लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देश हैं कि किसी भी जन शिकायत को लंबित नहीं रखा जाए। यदि किसी स्तर पर लापरवाही पाई जाती है तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मंत्री ने कहा कि सरकार आम लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने और प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक जवाबदेह बनाने के लिए लगातार काम कर रही है।


