अकाली दल के नामांकन रद्द, डीसी दफ्तर के बाहर प्रदर्शन:सरकार और बठिंडा प्रशासन पर धक्केशाही का आरोप; हाईकोर्ट जाने की चेतावनी

अकाली दल के नामांकन रद्द, डीसी दफ्तर के बाहर प्रदर्शन:सरकार और बठिंडा प्रशासन पर धक्केशाही का आरोप; हाईकोर्ट जाने की चेतावनी

बठिंडा में नगर निगम चुनावों के दौरान शिरोमणि अकाली दल के 3 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र रद्द किए जाने के विरोध में पार्टी कार्यकर्ताओं ने डीसी दफ्तर के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। शिरोमणि अकाली दल के शहरी हलका इंचार्ज इकबाल सिंह बबली ढिल्लों की अगुवाई में हुए इस प्रदर्शन के दौरान अकाली कार्यकर्ताओं ने पंजाब सरकार और जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान इकबाल सिंह बबली ढिल्लों ने बताया कि वार्ड नंबर 15 से अजय कुमार, वार्ड नंबर 23 से बिट्टू सिंह मेहणा बस्ती और वार्ड नंबर 36 से हर्ष सैणी के नामांकन पत्र बेबुनियाद आपत्तियां लगाकर रद्द कर दिए गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यह कार्रवाई आम आदमी पार्टी के दबाव में की गई है ताकि मजबूत उम्मीदवारों को चुनाव मैदान से बाहर किया जा सके। बबली ढिल्लों ने आरोप लगाया कि बिट्टू सिंह के नामांकन पत्र इस आधार पर रद्द किए गए कि उनके खिलाफ कोर्ट केस चल रहा है, जबकि वास्तविकता यह है कि वह मामला अभी अमल में ही नहीं आया है। उन्होंने कहा कि यह केवल बहाना बनाकर कार्रवाई की गई है। एससी प्रमाण पत्र संलग्न नहीं होने पर नामांकन रद उन्होंने बताया कि अजय कुमार के कागजात इस कारण रद्द किए गए कि उनके साथ एससी प्रमाण पत्र संलग्न नहीं था, जबकि प्रमाण पत्र पहले ही नामांकन पत्रों के साथ लगाया गया था। इसी तरह हर्ष सैणी के नामांकन पत्रों पर यह आपत्ति लगाई गई कि उनके पिता भी चुनाव लड़ रहे हैं। बबली ढिल्लों ने कहा कि ये सभी आपत्तियां पूरी तरह बेबुनियाद हैं। आप सरकार के दबाव में आकर की कार्रवाई अकाली नेता ने कहा कि जिला प्रशासन ने आप सरकार के दबाव में आकर यह हरकत की है और लोकतंत्र का गला घोंटने की कोशिश की गई है। उन्होंने बताया कि शिरोमणि अकाली दल इस मामले को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में लेकर जाएगा और जल्द ही रिट याचिका दायर की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *