कानपुर के बिधनू थाना क्षेत्र के किसुनपुर गांव में एक पोल्ट्री फार्म व्यवसायी के घर से चोरों ने अलमारी का ताला तोड़कर साढ़े चार लाख रुपये नकद चुरा लिए। यह घटना सोमवार देर रात हुई, जहां चोर घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। सूचना मिलने पर बिधनू पुलिस मौके पर पहुंची और फुटेज कब्जे में लेकर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। पोल्ट्री फार्म का कारोबार, सुबह उठे तो कुंडी लगी मिली बिधनू थाना क्षेत्र के किसुनपुर गांव निवासी संजय कुमार पोल्ट्री फार्म का व्यवसाय करते हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार देर शाम खाना खाने के बाद उनका परिवार पहली मंजिल के कमरों में ताला लगाकर नीचे एसी वाले कमरे में सोने चला गया था। मंगलवार सुबह करीब 6 बजे जब उनकी नींद खुली, तो बाहर से दरवाजे की कुंडी लगी हुई थी। पड़ोसी को फोन करने के बाद उन्होंने दरवाजा खुलवाया। चोरी की आशंका होने पर जब परिवार पहली मंजिल पर पहुंचा, तो देखा कि दरवाजों के कुंडे टूटे हुए थे और ताला फर्श पर पड़ा था। जिस कमरे में अलमारी और अन्य सामान था, वहां अलमारी का ताला टूटा हुआ मिला और उसमें रखे साढ़े चार लाख रुपये गायब थे। सीसीटीवी में कैद हुए चार चोर सीसीटीवी फुटेज में चार चोर दिखाई दे रहे हैं, जिनकी उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष बताई जा रही है। उनके हाथों में चापड़ और कटर थे। वे पड़ोसी सुशील त्रिवेदी की छत से संजय कुमार की छत पर पहुंचे। छत से लगे खुले जीने से भगवा रंग का अंगोछा बांधे एक चोर नीचे आया और बाहर के कमरे की कुंडी लगाकर पहली मंजिल की ओर चला गया। चोरों ने करीब डेढ़ घंटे तक कमरों में तोड़फोड़ की। जाते समय वे फ्रिज में रखा रसगुल्ले का टिफिन और ब्रांडेड कंपनी के जूते भी अपने साथ ले गए। बिधनू पुलिस घटना की गहनता से जांच कर रही है। लॉकर नहीं तोड़ सके, आभूषण बच गया चोरों ने अलमारी के लॉकर को तोड़ने का भी प्रयास किया, जिसमें सोने और चांदी के आभूषण रखे थे, लेकिन वे इसमें असफल रहे। कमरे में रखे कपड़ों और बक्से का ताला तोड़कर सामान बिखेर दिया गया था। इसके बाद संजय कुमार ने स्थानीय पुलिस को घटना की सूचना दी। एक दिन पहले बैंक में न जमा हुआ कैश
संजय कुमार ने बताया की उनके व्यवसाय में रोजाना कैश का टर्नओवर रहता है कल भी करीब दस लाख कैश आया थे जिसमें पांच लाख उन्होंने बैंक में जमा किया था और साढ़े चार लाख अलमारी में था गनीमत रही की अलमारी का लॉकर चोर नही तोड़ सके नही तो बहुत नुकशान हो जाता। रेकी हुई या बाहरी गैंग
सीसीटीवी में कैद चोर मुँह में अंगोंछा बांधकर खेतों की तरफ से पड़ोसी सुशील की छत जो काफी नीचे है उससे चढ़कर संजय के घर आये जबकि बराबर से वहां एक दर्जन से ज्यादा घर बने हुए है उनके हाथों में कटर व चापड़ देख ये अनुमान लगाया जा रहा की घटना रेकी करने या फिर किसी शातिर गैंग द्वारा की गयी है।
इंस्पेक्टर ने बताया-
बिधनू थाना प्रभारी तेज बहादुर सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर चोरों की तलाश की जा रही है। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।


