जालंधर जिले के नकोदर में कांग्रेस के पूर्व सिटी प्रेसिडेंट अरविंद पाठक और उनके कई साथियों ने आम आदमी पार्टी (AAP) का दामन थाम लिया है। नकोदर विधानसभा क्षेत्र की विधायक इंदरजीत कौर मान ने सभी नए सदस्यों का पार्टी में गर्मजोशी से स्वागत किया। आज AAP में शामिल होने वालों में मनु शर्मा, गोपाल शर्मा (सुखदेव शर्मा के पुत्र), मुनीश धीर (किरणदीप धीर के पुत्र) और अमित पाठक भी शामिल हैं। ये सभी सदस्य नकोदर के विकास के लिए विधायक मान की अपील से प्रभावित होकर पार्टी में आए हैं। विधायक इंदरजीत कौर मान ने नगर परिषद नकोदर के लिए एक नई टीम बनाने और शहर के विकास को गति देने के लिए लोगों से चुनाव प्रचार में शामिल होने का आह्वान किया था। AAP के काफिले में शामिल हो रहे लोग इसी अपील के बाद लोग लगातार AAP के काफिले में शामिल हो रहे हैं। मान ने नए सदस्यों को पार्टी में पूरा सम्मान देने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी जिसका हाथ थाम लेती है, उससे मुंह नहीं मोड़ती और उसे पूरा सम्मान देती है।


