प्रभारी मंत्री बुलो मंडल का किशनगंज दौरा आज से शुरू:सहयोग शिविरों में लेंगे भाग, डेवलपमेंट वर्क की करेंगे रिव्यु

प्रभारी मंत्री बुलो मंडल का किशनगंज दौरा आज से शुरू:सहयोग शिविरों में लेंगे भाग, डेवलपमेंट वर्क की करेंगे रिव्यु

बिहार सरकार के ऊर्जा मंत्री और किशनगंज के प्रभारी मंत्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल आज से दो दिवसीय आधिकारिक दौरे पर किशनगंज पहुंच रहे हैं। प्रभारी मंत्री के रूप में यह उनका जिले का पहला दौरा है। इस दौरान वे आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए विभिन्न प्रखंडों में आयोजित ‘सहयोग शिविरों’ में भाग लेंगे और जिले के विकास कार्यों तथा ऊर्जा विभाग की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठकें करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मंत्री 19 मई, मंगलवार को सुबह 10:30 बजे किशनगंज प्रखंड कार्यालय में ‘सहयोग शिविर’ में शामिल होकर जनता से सीधा संवाद करेंगे और उनकी समस्याओं का मौके पर ही निवारण करेंगे। इसके बाद, वे 11:40 बजे पोठिया प्रखंड कार्यालय और दोपहर 12:50 बजे ठाकुरगंज प्रखंड कार्यालय में आयोजित ‘सहयोग शिविरों’ में भाग लेंगे, जहां वे स्थानीय जनसमस्याओं की सुनवाई कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे। कलेक्ट्रेट में उच्च स्तरीय बैठकों का दौर रहेगा अगले दिन, 20 मई को कलेक्ट्रेट में उच्च स्तरीय बैठकों का दौर रहेगा। सुबह 11:00 बजे किशनगंज समाहरणालय सभागार में प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में ‘जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति’ की महत्वपूर्ण बैठक होगी। इस बैठक में जिले में चल रही विभिन्न लोक-कल्याणकारी और विकास योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की जाएगी। दोपहर 12:30 बजे, ऊर्जा मंत्री के रूप में वे नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (NBPDCL) के वरीय पदाधिकारियों और अभियंताओं के साथ एक विशेष समीक्षा बैठक करेंगे। इस बैठक का उद्देश्य जिले की विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ करना, निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना और उपभोक्ताओं की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है। सुरक्षा और सुचारू संचालन की सभी आवश्यक तैयारियां पूरी प्रभारी मंत्री के इस पहले दौरे और कार्यक्रमों को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा और सुचारू संचालन की सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जमीनी स्तर पर लागू करना और जनता की समस्याओं का मौके पर ही निपटारा करना है। बिहार सरकार के ऊर्जा मंत्री और किशनगंज के प्रभारी मंत्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल आज से दो दिवसीय आधिकारिक दौरे पर किशनगंज पहुंच रहे हैं। प्रभारी मंत्री के रूप में यह उनका जिले का पहला दौरा है। इस दौरान वे आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए विभिन्न प्रखंडों में आयोजित ‘सहयोग शिविरों’ में भाग लेंगे और जिले के विकास कार्यों तथा ऊर्जा विभाग की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठकें करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मंत्री 19 मई, मंगलवार को सुबह 10:30 बजे किशनगंज प्रखंड कार्यालय में ‘सहयोग शिविर’ में शामिल होकर जनता से सीधा संवाद करेंगे और उनकी समस्याओं का मौके पर ही निवारण करेंगे। इसके बाद, वे 11:40 बजे पोठिया प्रखंड कार्यालय और दोपहर 12:50 बजे ठाकुरगंज प्रखंड कार्यालय में आयोजित ‘सहयोग शिविरों’ में भाग लेंगे, जहां वे स्थानीय जनसमस्याओं की सुनवाई कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे। कलेक्ट्रेट में उच्च स्तरीय बैठकों का दौर रहेगा अगले दिन, 20 मई को कलेक्ट्रेट में उच्च स्तरीय बैठकों का दौर रहेगा। सुबह 11:00 बजे किशनगंज समाहरणालय सभागार में प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में ‘जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति’ की महत्वपूर्ण बैठक होगी। इस बैठक में जिले में चल रही विभिन्न लोक-कल्याणकारी और विकास योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की जाएगी। दोपहर 12:30 बजे, ऊर्जा मंत्री के रूप में वे नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (NBPDCL) के वरीय पदाधिकारियों और अभियंताओं के साथ एक विशेष समीक्षा बैठक करेंगे। इस बैठक का उद्देश्य जिले की विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ करना, निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना और उपभोक्ताओं की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है। सुरक्षा और सुचारू संचालन की सभी आवश्यक तैयारियां पूरी प्रभारी मंत्री के इस पहले दौरे और कार्यक्रमों को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा और सुचारू संचालन की सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जमीनी स्तर पर लागू करना और जनता की समस्याओं का मौके पर ही निपटारा करना है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *