बक्सर में भीषण गर्मी, 8वीं तक की क्लास बंद:जिलाधिकारी ने 19 से 31 मई तक प्रतिबंध का आदेश दिया

बक्सर में भीषण गर्मी, 8वीं तक की क्लास बंद:जिलाधिकारी ने 19 से 31 मई तक प्रतिबंध का आदेश दिया

बक्सर में भीषण गर्मी और लू के मद्देनजर जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। जिलाधिकारी साहिला ने जिले के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों, प्री-स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों तथा कोचिंग संस्थानों में कक्षा एक से आठवीं तक की शैक्षणिक गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। यह आदेश 19 मई 2026 से 31 मई 2026 तक प्रभावी रहेगा। जारी आदेश में बताया गया है कि जिले में तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। दोपहर के समय भीषण गर्मी और लू की स्थिति बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकती है। मौसम विभाग की चेतावनी और स्वास्थ्य संबंधी जोखिमों को देखते हुए प्रशासन ने यह एहतियाती कदम उठाया है। आठवीं से ऊपर की कक्षाओं का संचालन सुबह 11 बजे तक जिलाधिकारी द्वारा जारी नए आदेश के अनुसार, इससे पहले 16 मई को जारी निर्देश में सुबह 11:30 बजे तक कक्षाओं के संचालन की अनुमति दी गई थी। हालांकि, मौसम की गंभीर स्थिति को देखते हुए अब कक्षा एक से आठवीं तक की सभी शैक्षणिक गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। कक्षा आठवीं से ऊपर की कक्षाओं का संचालन सुबह 11 बजे तक जारी रहेगा। यह आदेश जिले के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों, प्री-स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों तथा कोचिंग संस्थानों पर समान रूप से लागू होगा। प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को इस आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है। अधिक से अधिक पानी पीने की सलाह दी जिला प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों को अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने दें। गर्मी से बचाव के लिए पर्याप्त पानी, हल्का भोजन और अन्य सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है। स्वास्थ्य विभाग ने भी लोगों को दोपहर के समय बाहर निकलने से बचने, धूप में सिर ढंककर रहने और अधिक से अधिक पानी पीने की सलाह दी है। बक्सर में पिछले कुछ दिनों से तापमान लगातार बढ़ रहा है, जिससे दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा है और गर्म हवाओं से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन का यह निर्णय महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बक्सर में भीषण गर्मी और लू के मद्देनजर जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। जिलाधिकारी साहिला ने जिले के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों, प्री-स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों तथा कोचिंग संस्थानों में कक्षा एक से आठवीं तक की शैक्षणिक गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। यह आदेश 19 मई 2026 से 31 मई 2026 तक प्रभावी रहेगा। जारी आदेश में बताया गया है कि जिले में तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। दोपहर के समय भीषण गर्मी और लू की स्थिति बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकती है। मौसम विभाग की चेतावनी और स्वास्थ्य संबंधी जोखिमों को देखते हुए प्रशासन ने यह एहतियाती कदम उठाया है। आठवीं से ऊपर की कक्षाओं का संचालन सुबह 11 बजे तक जिलाधिकारी द्वारा जारी नए आदेश के अनुसार, इससे पहले 16 मई को जारी निर्देश में सुबह 11:30 बजे तक कक्षाओं के संचालन की अनुमति दी गई थी। हालांकि, मौसम की गंभीर स्थिति को देखते हुए अब कक्षा एक से आठवीं तक की सभी शैक्षणिक गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। कक्षा आठवीं से ऊपर की कक्षाओं का संचालन सुबह 11 बजे तक जारी रहेगा। यह आदेश जिले के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों, प्री-स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों तथा कोचिंग संस्थानों पर समान रूप से लागू होगा। प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को इस आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है। अधिक से अधिक पानी पीने की सलाह दी जिला प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों को अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने दें। गर्मी से बचाव के लिए पर्याप्त पानी, हल्का भोजन और अन्य सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है। स्वास्थ्य विभाग ने भी लोगों को दोपहर के समय बाहर निकलने से बचने, धूप में सिर ढंककर रहने और अधिक से अधिक पानी पीने की सलाह दी है। बक्सर में पिछले कुछ दिनों से तापमान लगातार बढ़ रहा है, जिससे दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा है और गर्म हवाओं से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन का यह निर्णय महत्वपूर्ण माना जा रहा है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *