पटना में 27 लाख लूटने वाले बदमाश का एनकाउंटर:खुद को घिरता देख फायरिंग करने लगा; पुलिस ने दौड़ाकर मारी गोली

पटना में 27 लाख लूटने वाले बदमाश का एनकाउंटर:खुद को घिरता देख फायरिंग करने लगा; पुलिस ने दौड़ाकर मारी गोली

सम्राट सरकार में 24 घंटे में 3 एनकाउंटर हुए हैं। मंगलवार की सुबह पटना में दिनदहाड़े सिक्योरिटी वैन से 27 लाख लूट में शामिल बदमाश को पुलिस ने दौड़ाकर गोली मारी है। गोली पैर में लगी है। बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्त कराया गया है। वहीं सोमवार की सुबह सुबह सीवान में पुलिस ने जामापुर सोना दुकान लूटकांड के एक आरोपी को दौड़ाकर पैर में गोली मारी। गोली घुटनों को आर-पार हुई है। पटना में, एक शिक्षक से लूटपाट और गोलीबारी के मामले में पुलिस ने दो अपराधियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। इस दौरान एक अपराधी संदीप उर्फ बादल के पैर में गोली लगी, जबकि उसका साथी प्रिंस पकड़ा गया। अब जानिए एनकाउंटर की पूरी कहानी पटना में 13 मई को सिक्योरिटी वैन से 27 लाख रुपए की लूट हुई थी। पुलिस को सूचना मिली कि वारदात में शामिल कुछ अपराधी गोपालपुर थाना क्षेत्र के उदयनी गांव में जमा हुए हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने अपराधियों की घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। इसी दौरान एक अपराधी के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। जबकि चार अन्य अपराधियों को पुलिस ने खदेड़कर पकड़ लिया। पुलिस गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ कर रही है। एनकाउंटर के बाद की तस्वीरें देखिए बाइक और खोखे बरामद पुलिस ने घटनास्थल से अपराधियों की बाइक और गोली के कई खोखे बरामद किए हैं। सूचना मिलते ही वरीय पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। वरीय आरक्षी अधीक्षक कार्तिकेय शर्मा के पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है। दिनदहाड़े 27 लाख लूट की पूरी वारदात जानिए पटना के गोपालपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को हथियारबंद अपराधियों ने CMS सिक्योरिटी वैन से करीब 27 लाख रुपये लूट लिए थे। इस वारदात को जोल बीघा के पास अंजाम दिया गया है। जानकारी के अनुसार, सीएमएस सिक्योरिटी की वैन अपने निर्धारित रूट से गुजर रही थी। तभी पहले से घात लगाए हथियारबंद अपराधियों ने जोल बीघा के पास वैन को रोक लिया। अपराधियों ने सुरक्षाकर्मियों को हथियार के बल पर कब्जे में लेकर रुपयों से भरा बैग लूट लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी मौके से फरार हो गए। वहीं, घटनास्थल से करीब 3 किमी दूर उस बक्से को बरामद कर लिया गया है जिसमें कैश रखे थे। देखें मौके की तस्वीरें… गाड़ी में 3 लोग थे, 5 अपराधी पहुंचे गाड़ी में बैठे गार्ड जितेंद्र सिंह ने बताया, संपतचक के बिग बाजार से पैसा लेकर आ रहे थे। मरचा मिर्ची के पास दो मोटरसाइकिल पर 5 अपराधी आए। आगे से गाड़ी को रोक लिया। ड्राइवर को पिस्टल से मारा जिससे वो हल्का चोटिल हो गया। इसके बाद गाड़ी में घुसकर पेटी में रखे लगभग 27 लाख रुपए लेकर फरार हो गए। गाड़ी में तीन लोग सवार थे। जिसमें एक गन मैन जितेंद्र सिंह, ड्राइवर अरुण कुमार और एक कस्टोडियन था। सम्राट सरकार में 24 घंटे में 3 एनकाउंटर हुए हैं। मंगलवार की सुबह पटना में दिनदहाड़े सिक्योरिटी वैन से 27 लाख लूट में शामिल बदमाश को पुलिस ने दौड़ाकर गोली मारी है। गोली पैर में लगी है। बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्त कराया गया है। वहीं सोमवार की सुबह सुबह सीवान में पुलिस ने जामापुर सोना दुकान लूटकांड के एक आरोपी को दौड़ाकर पैर में गोली मारी। गोली घुटनों को आर-पार हुई है। पटना में, एक शिक्षक से लूटपाट और गोलीबारी के मामले में पुलिस ने दो अपराधियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। इस दौरान एक अपराधी संदीप उर्फ बादल के पैर में गोली लगी, जबकि उसका साथी प्रिंस पकड़ा गया। अब जानिए एनकाउंटर की पूरी कहानी पटना में 13 मई को सिक्योरिटी वैन से 27 लाख रुपए की लूट हुई थी। पुलिस को सूचना मिली कि वारदात में शामिल कुछ अपराधी गोपालपुर थाना क्षेत्र के उदयनी गांव में जमा हुए हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने अपराधियों की घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। इसी दौरान एक अपराधी के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। जबकि चार अन्य अपराधियों को पुलिस ने खदेड़कर पकड़ लिया। पुलिस गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ कर रही है। एनकाउंटर के बाद की तस्वीरें देखिए बाइक और खोखे बरामद पुलिस ने घटनास्थल से अपराधियों की बाइक और गोली के कई खोखे बरामद किए हैं। सूचना मिलते ही वरीय पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। वरीय आरक्षी अधीक्षक कार्तिकेय शर्मा के पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है। दिनदहाड़े 27 लाख लूट की पूरी वारदात जानिए पटना के गोपालपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को हथियारबंद अपराधियों ने CMS सिक्योरिटी वैन से करीब 27 लाख रुपये लूट लिए थे। इस वारदात को जोल बीघा के पास अंजाम दिया गया है। जानकारी के अनुसार, सीएमएस सिक्योरिटी की वैन अपने निर्धारित रूट से गुजर रही थी। तभी पहले से घात लगाए हथियारबंद अपराधियों ने जोल बीघा के पास वैन को रोक लिया। अपराधियों ने सुरक्षाकर्मियों को हथियार के बल पर कब्जे में लेकर रुपयों से भरा बैग लूट लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी मौके से फरार हो गए। वहीं, घटनास्थल से करीब 3 किमी दूर उस बक्से को बरामद कर लिया गया है जिसमें कैश रखे थे। देखें मौके की तस्वीरें… गाड़ी में 3 लोग थे, 5 अपराधी पहुंचे गाड़ी में बैठे गार्ड जितेंद्र सिंह ने बताया, संपतचक के बिग बाजार से पैसा लेकर आ रहे थे। मरचा मिर्ची के पास दो मोटरसाइकिल पर 5 अपराधी आए। आगे से गाड़ी को रोक लिया। ड्राइवर को पिस्टल से मारा जिससे वो हल्का चोटिल हो गया। इसके बाद गाड़ी में घुसकर पेटी में रखे लगभग 27 लाख रुपए लेकर फरार हो गए। गाड़ी में तीन लोग सवार थे। जिसमें एक गन मैन जितेंद्र सिंह, ड्राइवर अरुण कुमार और एक कस्टोडियन था।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *