प्रेमिका ने 3 बच्चों के पिता प्रेमी की कराई हत्या:पति, देवर के साथ खगड़िया में छिपी थी, मृतक की पत्नी बोली- 4 महीने से अफेयर था

प्रेमिका ने 3 बच्चों के पिता प्रेमी की कराई हत्या:पति, देवर के साथ खगड़िया में छिपी थी, मृतक की पत्नी बोली- 4 महीने से अफेयर था

नवगछिया में रहने वाली शादीशुदा महिला ने अपने पति और देवर के साथ मिलकर प्रेमी की 15 मई को हत्या करा दी थी। मृतक भी शादीशुदा था और तीन बच्चों का पिता था। वारदात को अंजाम देने के बाद महिला अपने पति और देवर के साथ खगड़िया में छिप गई थी। वारदात के बाद मृतक की पत्नी ने पुलिस को अपने पति की प्रेम कहानी और अवैध संबंधों की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस की जांच पड़ताल में आरोपो को सही पाया गया और महिला के साथ उसके पति और देवर को 17 मई को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी महिला और उसके प्रेमी का घर आसपास है। चार महीनों से दोनों के बीच अफेयर चल रहा था। महिला का पति जेल में था, इसी का फायदा उठाकर महिला ने तीन बच्चों के पिता को अपने प्रेमजाल में फंसाया था। महिला का पति पिछले बुधवार यानी 13 मई को छह महीने के बाद जेल से छुटकर आया था। जेल से बाहर आने के दो दिन बाद ही उसने हत्या की वारदात को अंजाम दे दिया। मृतक की पहचान 45 साल के नवीन कुमार सिंह, जबकि आरोपी महिला की पहचान 30 साल की काजल, उसके पति की पहचान 35 साल के ब्रजेश और देवर की पहचान 30 साल के नीतीश के रूप में की गई है। नवीन की हत्या कैसे की गई? नवीन के हत्या के आरोपियों तक पुलिस कैसे पहुंची? नवीन की हत्या की वजह क्या था? पुलिस ने पूरे मामले को लेकर क्या जानकारी दी? पढ़िए पूरी रिपोर्ट। सबसे पहले वारदात से जुड़ी 3 तस्वीरें देखिए अब सिलसिलेवार तरीके से जानिए पूरा मामला नवगछिया के एसपी राजेश कुमार ने बताया कि 15 मई की सुबह नवगछिया के आदर्श थाना को सूचना मिली कि एक शख्स की लाश स्टेशन रोड के पीछे नयाटोला के पास पड़ी हुई है। तत्काल सूचना के बाद आर्दश थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और देखा कि शख्स की लाश पड़ी है, उसके सिर पर बुरी तरह से हमला किया गया था, सिर का अंदरूनी हिस्सा बाहर आ गया था। तत्काल घटनास्थल को घेरकर फॉरेंसिक टीम बुलाई गई। इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम के दौरान शव की तलाशी ली गई, उसके पास से एक आईडी कार्ड बरामद किया गया, जिससे उसकी पहचान बिहपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले नवीन कुमार सिंह के रूप में की गई। आईडी कार्ड के आधार पर मृतक के परिजन को इसकी जानकारी दी गई, जिसके बाद परिजन अस्पताल पहुंचे। परिजन ने बताया कि नवीन कुमार सिंह पेशे से ट्रक ड्राइवर थे। नवीन की पत्नी सविता देवी ने ये आशंका जताई और बताया कि नवीन सिंह का काजल नाम की एक शादीशुदा महिला से अफेयर चल रहा था। नवीन और काजल का अवैध संबंध भी था, जिसकी वजह से नवीन की हत्या की गई होगी। मृतक के परिजन की ओर से FIR दर्ज कराई गई, जिसके बाद पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की। इसी दौरान पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला। सीसीटीवी फुटेज में दिखा कि एक बाइक पर दो शख्स सवार थे, जो घटनास्थल के आसपास घूम रहे थे। सीसीटीवी फुटेज में काजल का पति और देवर दिखा था एसपी ने बताया कि जांच पड़ताल में पता चला कि बाइक पर सवार दोनों शख्स काजल का पति और उसका देवर था। सीसीटीवी फुटेज में एक स्कॉर्पियो भी दिखी थी। जांच पड़ताल की गई और सबूतों के आधार पर 17 मई की रात काजल को खगड़िया से गिरफ्तार किया गया। साथ ही हत्या में यूज की गई बाइक और स्कॉर्पियो को भी जब्त किया गया। पूछताछ में काजल ने बताया कि मेरा नवीन कुमार सिंह से अवैध संबंध था। इसे लेकर नवीन के घर पर अक्सर विवाद भी होता था। मृतक की पत्नी की ओर से भी दर्ज कराए गए एफआईआर में बताया गया था कि नवीन का कुछ महीने से काजल से अफेयर चल रहा था, दोनों के बीच अवैध संबंध भी था। अवैध संबंध के कारण नवीन ने अपने घर में रखे लाखों रुपए की ज्वेलरी काजल को दी थी। इसके अलावा नवीन पर तीन से चार लाख रुपए का कर्ज भी हो गया था। काजल का पति ब्रजेश बुधवार को जेल से बाहर आया था। जेल से बाहर आने के बाद उसे अपनी पत्नी काजल और नवीन सिंह के अवैध संबंध के बारे में पता चला था। इसके बाद उसने काजल से मारपीट की। फिर काजल और अपने भाई नीतीश के साथ मिलकर ब्रजेश ने नवीन सिंह की हत्या की साजिश रची। हत्या में एक और शख्स शामिल है, जिसका नाम अभी पुलिस नहीं बता रही है। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी खगड़िया में जाकर छिप गए थे। हत्या किस तरीके से की गई, इस बारे में कुछ भी स्पष्ट नहीं हत्या की वारदात को किस तरह अंजाम दिया गया, इस बारे में फिलहाल कुछ नहीं कहा जा सकता है। हो सकता है कि गोली मारकर हत्या की गई हो, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही हत्या के तरीके के बारे में कुछ कहा जा सकता है। काजल और नवीन के बीच चार महीने से संबंध था। काजल के मुताबिक, वो नयाटोला में दोनों का मकान आसपास ही था। मृतक की पत्नी और बेटे की ओर से अवैध संबंध की बात कही गई थी। काजल ने बताया कि नवीन उससे शादी करना चाहता था। जांच में सामने आया है कि काजल ने ही नवीन को बुलाया और उसकी अपने पति और देवर के साथ एक अन्य की मदद से हत्या कराई। काजल का पति पिछले छह महीने से जेल में था। उस पर अपराध का मामला दर्ज था। पति के जेल में रहते ही काजल का नवीन सिंह से अवैध संबंध हो गया था। मृतक के फोन और आरोपी महिला काजल के मोबाइल का सीडीआर भी खंगाला गया। पता चला कि वारदात वाले दिन काजल रात करीब एक से डेढ़ बजे नवीन सिंह के संपर्क में थी। जांच में पता चला कि काजल इसी वक्त किसी दूसरे शख्स के साथ भी लगातार बातचीत कर रही थी। नवीन का बेटा बोला- पापा 5 से 6 दिनों से घर नहीं आए थे नवीन के बेटे सौरभ कुमार ने बताया कि पिता की हत्या कैसे की गई, इसकी जानकारी मुझे नहीं है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही हत्या के तरीके के बारे में पता चल पाएगा। पिता भागलपुर से पूर्णिया के बीच ट्रक चलाते थे। पिता से 14 मई को एक चौक पर मुलाकात हुई थी। 5-6 दिन से वे घर नहीं आए थे। मैंने पूछा था तो कहा कि माल खाली करके घर आऊंगा। पापा की एक महिला से बातचीत होती थी। महिला मेरे घर के पास ही रहती थी। घटना के बाद से जब महिला को कॉल किया गया, तो उसका मोबाइल स्विच ऑफ था। नवगछिया में रहने वाली शादीशुदा महिला ने अपने पति और देवर के साथ मिलकर प्रेमी की 15 मई को हत्या करा दी थी। मृतक भी शादीशुदा था और तीन बच्चों का पिता था। वारदात को अंजाम देने के बाद महिला अपने पति और देवर के साथ खगड़िया में छिप गई थी। वारदात के बाद मृतक की पत्नी ने पुलिस को अपने पति की प्रेम कहानी और अवैध संबंधों की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस की जांच पड़ताल में आरोपो को सही पाया गया और महिला के साथ उसके पति और देवर को 17 मई को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी महिला और उसके प्रेमी का घर आसपास है। चार महीनों से दोनों के बीच अफेयर चल रहा था। महिला का पति जेल में था, इसी का फायदा उठाकर महिला ने तीन बच्चों के पिता को अपने प्रेमजाल में फंसाया था। महिला का पति पिछले बुधवार यानी 13 मई को छह महीने के बाद जेल से छुटकर आया था। जेल से बाहर आने के दो दिन बाद ही उसने हत्या की वारदात को अंजाम दे दिया। मृतक की पहचान 45 साल के नवीन कुमार सिंह, जबकि आरोपी महिला की पहचान 30 साल की काजल, उसके पति की पहचान 35 साल के ब्रजेश और देवर की पहचान 30 साल के नीतीश के रूप में की गई है। नवीन की हत्या कैसे की गई? नवीन के हत्या के आरोपियों तक पुलिस कैसे पहुंची? नवीन की हत्या की वजह क्या था? पुलिस ने पूरे मामले को लेकर क्या जानकारी दी? पढ़िए पूरी रिपोर्ट। सबसे पहले वारदात से जुड़ी 3 तस्वीरें देखिए अब सिलसिलेवार तरीके से जानिए पूरा मामला नवगछिया के एसपी राजेश कुमार ने बताया कि 15 मई की सुबह नवगछिया के आदर्श थाना को सूचना मिली कि एक शख्स की लाश स्टेशन रोड के पीछे नयाटोला के पास पड़ी हुई है। तत्काल सूचना के बाद आर्दश थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और देखा कि शख्स की लाश पड़ी है, उसके सिर पर बुरी तरह से हमला किया गया था, सिर का अंदरूनी हिस्सा बाहर आ गया था। तत्काल घटनास्थल को घेरकर फॉरेंसिक टीम बुलाई गई। इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम के दौरान शव की तलाशी ली गई, उसके पास से एक आईडी कार्ड बरामद किया गया, जिससे उसकी पहचान बिहपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले नवीन कुमार सिंह के रूप में की गई। आईडी कार्ड के आधार पर मृतक के परिजन को इसकी जानकारी दी गई, जिसके बाद परिजन अस्पताल पहुंचे। परिजन ने बताया कि नवीन कुमार सिंह पेशे से ट्रक ड्राइवर थे। नवीन की पत्नी सविता देवी ने ये आशंका जताई और बताया कि नवीन सिंह का काजल नाम की एक शादीशुदा महिला से अफेयर चल रहा था। नवीन और काजल का अवैध संबंध भी था, जिसकी वजह से नवीन की हत्या की गई होगी। मृतक के परिजन की ओर से FIR दर्ज कराई गई, जिसके बाद पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की। इसी दौरान पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला। सीसीटीवी फुटेज में दिखा कि एक बाइक पर दो शख्स सवार थे, जो घटनास्थल के आसपास घूम रहे थे। सीसीटीवी फुटेज में काजल का पति और देवर दिखा था एसपी ने बताया कि जांच पड़ताल में पता चला कि बाइक पर सवार दोनों शख्स काजल का पति और उसका देवर था। सीसीटीवी फुटेज में एक स्कॉर्पियो भी दिखी थी। जांच पड़ताल की गई और सबूतों के आधार पर 17 मई की रात काजल को खगड़िया से गिरफ्तार किया गया। साथ ही हत्या में यूज की गई बाइक और स्कॉर्पियो को भी जब्त किया गया। पूछताछ में काजल ने बताया कि मेरा नवीन कुमार सिंह से अवैध संबंध था। इसे लेकर नवीन के घर पर अक्सर विवाद भी होता था। मृतक की पत्नी की ओर से भी दर्ज कराए गए एफआईआर में बताया गया था कि नवीन का कुछ महीने से काजल से अफेयर चल रहा था, दोनों के बीच अवैध संबंध भी था। अवैध संबंध के कारण नवीन ने अपने घर में रखे लाखों रुपए की ज्वेलरी काजल को दी थी। इसके अलावा नवीन पर तीन से चार लाख रुपए का कर्ज भी हो गया था। काजल का पति ब्रजेश बुधवार को जेल से बाहर आया था। जेल से बाहर आने के बाद उसे अपनी पत्नी काजल और नवीन सिंह के अवैध संबंध के बारे में पता चला था। इसके बाद उसने काजल से मारपीट की। फिर काजल और अपने भाई नीतीश के साथ मिलकर ब्रजेश ने नवीन सिंह की हत्या की साजिश रची। हत्या में एक और शख्स शामिल है, जिसका नाम अभी पुलिस नहीं बता रही है। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी खगड़िया में जाकर छिप गए थे। हत्या किस तरीके से की गई, इस बारे में कुछ भी स्पष्ट नहीं हत्या की वारदात को किस तरह अंजाम दिया गया, इस बारे में फिलहाल कुछ नहीं कहा जा सकता है। हो सकता है कि गोली मारकर हत्या की गई हो, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही हत्या के तरीके के बारे में कुछ कहा जा सकता है। काजल और नवीन के बीच चार महीने से संबंध था। काजल के मुताबिक, वो नयाटोला में दोनों का मकान आसपास ही था। मृतक की पत्नी और बेटे की ओर से अवैध संबंध की बात कही गई थी। काजल ने बताया कि नवीन उससे शादी करना चाहता था। जांच में सामने आया है कि काजल ने ही नवीन को बुलाया और उसकी अपने पति और देवर के साथ एक अन्य की मदद से हत्या कराई। काजल का पति पिछले छह महीने से जेल में था। उस पर अपराध का मामला दर्ज था। पति के जेल में रहते ही काजल का नवीन सिंह से अवैध संबंध हो गया था। मृतक के फोन और आरोपी महिला काजल के मोबाइल का सीडीआर भी खंगाला गया। पता चला कि वारदात वाले दिन काजल रात करीब एक से डेढ़ बजे नवीन सिंह के संपर्क में थी। जांच में पता चला कि काजल इसी वक्त किसी दूसरे शख्स के साथ भी लगातार बातचीत कर रही थी। नवीन का बेटा बोला- पापा 5 से 6 दिनों से घर नहीं आए थे नवीन के बेटे सौरभ कुमार ने बताया कि पिता की हत्या कैसे की गई, इसकी जानकारी मुझे नहीं है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही हत्या के तरीके के बारे में पता चल पाएगा। पिता भागलपुर से पूर्णिया के बीच ट्रक चलाते थे। पिता से 14 मई को एक चौक पर मुलाकात हुई थी। 5-6 दिन से वे घर नहीं आए थे। मैंने पूछा था तो कहा कि माल खाली करके घर आऊंगा। पापा की एक महिला से बातचीत होती थी। महिला मेरे घर के पास ही रहती थी। घटना के बाद से जब महिला को कॉल किया गया, तो उसका मोबाइल स्विच ऑफ था।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *