साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के मुसेचक गांव में रविवार की शाम जमीन विवाद को लेकर पिता को पिटाई से बचाने के दौरान घायल हुए युवक की सोमवार को पटना में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान मुसेचक गांव के रहने वाले शंकर पंडित के पुत्र अमित कुमार (35) के रूप में हुई है। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। बताया जा रहा है कि शंकर पंडित का अपने पड़ोसी बाल्मिकी पंडित से एक कट्ठा तेरह धूर जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। फिलहाल यह मामला न्यायालय में लंबित है, जिसका ट्रायल चल रहा है। रविवार शाम पड़ोसियों ने की थी मारपीट रविवार की शाम करीब 5 बजे बाल्मिकी पंडित सहित उसके परिवार के 6-7 सदस्यों ने अचानक घर के आगे शंकर पंडित को घेरकर मारपीट करने लगा। पिता के साथ मारपीट करता देख अमित कुमार जब पिता को बचाने आया तो सभी ने शंकर पंडित को छोड़कर अमित को पकड़कर उसकी पिटाई शुरू कर दी। गांव में शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूजा और कथा का आयोजन हो रहा था, जिसमें गांव के सभी लोग वहां चले गए और बचाने वाला कोई नहीं था। जिसके कारण हमलावर इस घटना को अंजाम देने में सफल रहे। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने ईंट, खंती एवं अन्य हथियार से तब तक पिटाई करते रहे, जब तक अमित बेहोश नहीं हो गया। बेहोश हो जाने पर उसे मृत समझकर सभी भाग गया। इसके बाद परिजनों ने तुरंत उसे उठाकर बलिया लाया, जहां से रेफर करने पर बेगूसराय ले गए। लेकिन हालत गंभीर रहने के कारण बेगूसराय में भी डॉक्टरों ने पटना रेफर कर दिया। पटना में ईलाज के दौरान सोमवार को अमित कुमार की मौत हो गई। फिलहाल घटना की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी राजीव कुमार एवं बलिया इंस्पेक्टर पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन किया। घटना के बाद सभी हमलावर घर छोड़कर फरार हो गए हैं। जिसकी तलाश में छापेमारी चल रही है। साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के मुसेचक गांव में रविवार की शाम जमीन विवाद को लेकर पिता को पिटाई से बचाने के दौरान घायल हुए युवक की सोमवार को पटना में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान मुसेचक गांव के रहने वाले शंकर पंडित के पुत्र अमित कुमार (35) के रूप में हुई है। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। बताया जा रहा है कि शंकर पंडित का अपने पड़ोसी बाल्मिकी पंडित से एक कट्ठा तेरह धूर जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। फिलहाल यह मामला न्यायालय में लंबित है, जिसका ट्रायल चल रहा है। रविवार शाम पड़ोसियों ने की थी मारपीट रविवार की शाम करीब 5 बजे बाल्मिकी पंडित सहित उसके परिवार के 6-7 सदस्यों ने अचानक घर के आगे शंकर पंडित को घेरकर मारपीट करने लगा। पिता के साथ मारपीट करता देख अमित कुमार जब पिता को बचाने आया तो सभी ने शंकर पंडित को छोड़कर अमित को पकड़कर उसकी पिटाई शुरू कर दी। गांव में शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूजा और कथा का आयोजन हो रहा था, जिसमें गांव के सभी लोग वहां चले गए और बचाने वाला कोई नहीं था। जिसके कारण हमलावर इस घटना को अंजाम देने में सफल रहे। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने ईंट, खंती एवं अन्य हथियार से तब तक पिटाई करते रहे, जब तक अमित बेहोश नहीं हो गया। बेहोश हो जाने पर उसे मृत समझकर सभी भाग गया। इसके बाद परिजनों ने तुरंत उसे उठाकर बलिया लाया, जहां से रेफर करने पर बेगूसराय ले गए। लेकिन हालत गंभीर रहने के कारण बेगूसराय में भी डॉक्टरों ने पटना रेफर कर दिया। पटना में ईलाज के दौरान सोमवार को अमित कुमार की मौत हो गई। फिलहाल घटना की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी राजीव कुमार एवं बलिया इंस्पेक्टर पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन किया। घटना के बाद सभी हमलावर घर छोड़कर फरार हो गए हैं। जिसकी तलाश में छापेमारी चल रही है।


