सिटी रिपोर्टर | गोपालगंज रेवतिथ गांव में सोमवार को आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। घटना में दोनों पक्षों के कुल आठ लोग घायल हो गए। घायलों में पूजा कुमारी, लवंगी देवी, मालती देवी, आरती कुमारी, मनीष कुमार, रागिनी कुमारी, मधु कुमारी एवं रिंकी कुमारी शामिल हैं। घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैकुंठपुर में भर्ती कराया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों की स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज रेफर कर दिया। अन्य घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। बताया जाता है कि इस दौरान लाठी-डंडे भी चलेगा। घटना के बाद गांव में कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। सूचना मिलने पर बैकुंठपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। थानाध्यक्ष सुभाष कुमार पासवान ने बताया कि आवेदन मिलने के बाद जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सिटी रिपोर्टर | गोपालगंज रेवतिथ गांव में सोमवार को आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। घटना में दोनों पक्षों के कुल आठ लोग घायल हो गए। घायलों में पूजा कुमारी, लवंगी देवी, मालती देवी, आरती कुमारी, मनीष कुमार, रागिनी कुमारी, मधु कुमारी एवं रिंकी कुमारी शामिल हैं। घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैकुंठपुर में भर्ती कराया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों की स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज रेफर कर दिया। अन्य घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। बताया जाता है कि इस दौरान लाठी-डंडे भी चलेगा। घटना के बाद गांव में कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। सूचना मिलने पर बैकुंठपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। थानाध्यक्ष सुभाष कुमार पासवान ने बताया कि आवेदन मिलने के बाद जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


