जमीन के विवाद में मारपीट में तीन घायल

सिसवन थाना क्षेत्र के सोनबर्षा गांव में रविवार की शाम जमीन विवाद को लेकर हुई कहासुनी के बाद दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना में महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान पंचानंद साह के पुत्र राजन कुमार साह, शारदानंद साह की पत्नी प्रेमशिला देवी तथा लक्ष्मण साह के पुत्र श्रद्धा साह के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के बीच-बचाव के बाद मामला शांत कराया गया। इसके बाद सभी घायलों को इलाज के लिए सिसवन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार किया गया। पीड़ित पक्ष ने घटना की सूचना सिसवन थाने को दे दी है। सिसवन थाना क्षेत्र के सोनबर्षा गांव में रविवार की शाम जमीन विवाद को लेकर हुई कहासुनी के बाद दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना में महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान पंचानंद साह के पुत्र राजन कुमार साह, शारदानंद साह की पत्नी प्रेमशिला देवी तथा लक्ष्मण साह के पुत्र श्रद्धा साह के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के बीच-बचाव के बाद मामला शांत कराया गया। इसके बाद सभी घायलों को इलाज के लिए सिसवन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार किया गया। पीड़ित पक्ष ने घटना की सूचना सिसवन थाने को दे दी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *