सड़क हादसे में घायल युवक की मौत:मुजफ्फरपुर में इलाज के दौरान तोड़ा दम, भाई के ससुराल जाते समय दुर्घटना हुई थी

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत:मुजफ्फरपुर में इलाज के दौरान तोड़ा दम, भाई के ससुराल जाते समय दुर्घटना हुई थी

मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना क्षेत्र के एक युवक की सड़क हादसे में घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। यह घटना सीतामढ़ी जिले के रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को हुई थी। युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मृतक की पहचान औराई थाना क्षेत्र की राजखंड उत्तरी पंचायत के वार्ड संख्या-12 निवासी सिकंदर राय के 20 वर्षीय पुत्र पिंटू कुमार के रूप में हुई है। पिंटू अपने घर राजखंड से अपने भाई के ससुराल रैन खड़का जा रहे थे। सीतामढ़ी जिले के रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र स्थित अथरी गांव के पास एक स्कूल बस और पिंटू की बाइक के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में पिंटू कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें रुन्नीसैदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने पिंटू की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया था। एसकेएमसीएच में इलाज के दौरान रविवार देर रात पिंटू कुमार ने दम तोड़ दिया। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद गांव में उनका अंतिम संस्कार किया गया। परिजनों के अनुसार, पिंटू कुमार तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। उनके बड़े भाइयों के नाम अभिषेक कुमार और विकास कुमार हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है। पिंटू दैनिक मजदूरी करके परिवार के भरण-पोषण में सहयोग करते थे। घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि लालबाबू बारी मृतक के घर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने प्रशासन से पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना क्षेत्र के एक युवक की सड़क हादसे में घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। यह घटना सीतामढ़ी जिले के रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को हुई थी। युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मृतक की पहचान औराई थाना क्षेत्र की राजखंड उत्तरी पंचायत के वार्ड संख्या-12 निवासी सिकंदर राय के 20 वर्षीय पुत्र पिंटू कुमार के रूप में हुई है। पिंटू अपने घर राजखंड से अपने भाई के ससुराल रैन खड़का जा रहे थे। सीतामढ़ी जिले के रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र स्थित अथरी गांव के पास एक स्कूल बस और पिंटू की बाइक के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में पिंटू कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें रुन्नीसैदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने पिंटू की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया था। एसकेएमसीएच में इलाज के दौरान रविवार देर रात पिंटू कुमार ने दम तोड़ दिया। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद गांव में उनका अंतिम संस्कार किया गया। परिजनों के अनुसार, पिंटू कुमार तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। उनके बड़े भाइयों के नाम अभिषेक कुमार और विकास कुमार हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है। पिंटू दैनिक मजदूरी करके परिवार के भरण-पोषण में सहयोग करते थे। घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि लालबाबू बारी मृतक के घर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने प्रशासन से पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *