जगदीशपुर प्रखंड में मंगलवार को ‘सबका सम्मान – जीवन आसान’ अभियान के तहत पंचायत स्तर पर विशेष ‘सहयोग शिविर’ आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना, सरकारी योजनाओं की जानकारी देना और पारदर्शी सेवाएं प्रदान करना है। प्रखंड प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, जगदीशपुर पंचायत भवन में दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक शिविर लगेगा। वहीं, बैजानी पंचायत सरकार भवन में सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक शिविर का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों का मुख्य नारा ‘अपनी समस्या – हमारा समाधान’ है। इसके तहत ग्रामीणों की शिकायतों का निपटारा किया जाएगा, उन्हें सरकारी योजनाओं से अवगत कराया जाएगा और उनके अधिकारों की जानकारी दी जाएगी। प्रशासन ने त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी सेवाएं सुनिश्चित करने का दावा किया है। दोनों पंचायतों से अब तक लगभग 150 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनके समाधान की प्रक्रिया शिविर के दौरान पूरी की जाएगी। इस अवसर पर भागलपुर के विकास आयुक्त भी मौजूद रहेंगे और शिविर की व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे। अमित कुमार ने बताया कि शिविर की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इन शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि उन्हें सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। जगदीशपुर प्रखंड में मंगलवार को ‘सबका सम्मान – जीवन आसान’ अभियान के तहत पंचायत स्तर पर विशेष ‘सहयोग शिविर’ आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना, सरकारी योजनाओं की जानकारी देना और पारदर्शी सेवाएं प्रदान करना है। प्रखंड प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, जगदीशपुर पंचायत भवन में दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक शिविर लगेगा। वहीं, बैजानी पंचायत सरकार भवन में सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक शिविर का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों का मुख्य नारा ‘अपनी समस्या – हमारा समाधान’ है। इसके तहत ग्रामीणों की शिकायतों का निपटारा किया जाएगा, उन्हें सरकारी योजनाओं से अवगत कराया जाएगा और उनके अधिकारों की जानकारी दी जाएगी। प्रशासन ने त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी सेवाएं सुनिश्चित करने का दावा किया है। दोनों पंचायतों से अब तक लगभग 150 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनके समाधान की प्रक्रिया शिविर के दौरान पूरी की जाएगी। इस अवसर पर भागलपुर के विकास आयुक्त भी मौजूद रहेंगे और शिविर की व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे। अमित कुमार ने बताया कि शिविर की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इन शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि उन्हें सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।


