लखनऊ में सोमवार को सवर्ण आर्मी और हिंदू आर्मी के कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी के बयान के विरोध में प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता 1090 चौराहे पर एकत्र हुए और नारेबाजी की। प्रदर्शन के बाद, कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा। इसमें राजकुमार भाटी को तत्काल गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग की गई। कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे रजनीश तिवारी ने कहा कि ब्राह्मण समाज को लेकर दिए गए भाटी के बयान से समाज में गहरा आक्रोश है। राजकुमार भाटी को पार्टी से निष्कासित करने की मांग उन्होंने समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव से राजकुमार भाटी को पार्टी से निष्कासित करने की मांग की। तिवारी ने चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई नहीं हुई, तो प्रदेशभर में सपा के खिलाफ बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा।हिंदू आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम नारायण पांडे ने कहा कि यदि पार्टी नेतृत्व अपने प्रवक्ता पर कार्रवाई नहीं करता है, तो समाजवादी पार्टी को इसका राजनीतिक खामियाजा भुगतना पड़ेगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि जनता ऐसे बयानों को बर्दाश्त नहीं करेगी। ये मौजूद रहे प्रदर्शन में सवर्ण आर्मी के प्रदेश प्रभारी धर्मेंद्र मिश्रा, हिंदू आर्मी के राष्ट्रीय महासचिव लक्ष्मी निवास तिवारी, हिंदू युवा वाहिनी श्रावस्ती के जिलाध्यक्ष मुन्नालाल तिवारी, परशुराम सेवा संस्थान के मंडल प्रवक्ता निगम भारद्वाज, हरिओम तिवारी, गोपाल अवस्थी और रोहित पांडेय सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।


