‘प्रधानमंत्री मोदी बताएं, देश के पास पेट्रोल-डीजल-गोल्ड का कितना स्टॉक’:पटना साहिब पहुंचे पंजाब सीएम भगवंत मान, टेका मत्था; बोले-देश में अघोषित लॉकडाउन जैसी स्थिति

‘प्रधानमंत्री मोदी बताएं, देश के पास पेट्रोल-डीजल-गोल्ड का कितना स्टॉक’:पटना साहिब पहुंचे पंजाब सीएम भगवंत मान, टेका मत्था; बोले-देश में अघोषित लॉकडाउन जैसी स्थिति

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवत सिंह मान आज सोमवार को अपने परिवार के साथ पटना पहुंचे। उन्होंने पटना साहिब स्थित तख्त श्री हरमंदिर साहिब गुरुद्वारा में पूरे परिवार के साथ माथा टेका और गुरु घर में अरदास की। पटना पहुंचने के बाद एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में भगवंत मान ने कहा कि, ‘पंजाब सरकार द्वारा धार्मिक स्थलों की सुरक्षा के लिए बनाए गए विशेष कानून की सफलता और शांति की कामना को लेकर वह तख्त श्री हरमंदिर साहिब गुरुद्वारा पहुंचे हैं।’ उन्होंने कहा कि, ‘तख्त हरमंदिर साहिब सिखों की आस्था का बड़ा केंद्र है और यहां आकर उन्हें आध्यात्मिक शांति मिलती है।’ तख्त साहिब पहुंचने पर तख्त प्रबंधन कमेटी के पदाधिकारियों और सिख संगतों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष नतमस्तक होकर उन्होंने देश और पंजाब की खुशहाली के लिए अरदास की। इस दौरान तख्त प्रबंधन कमेटी की ओर से उन्हें पारंपरिक सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया। पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचे पंजाब सीएम भगवत सिंह मान, देखिए तस्वीरें… BJP पर लोकतंत्र कमजोर करने का आरोप आम आदमी पार्टी के सात सांसदों के बीजेपी के साथ जाने के सवाल पर पंजाब के मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, इस मामले को लेकर उन्होंने राष्ट्रपति से मुलाकात भी की है। भगवंत सिंह मान ने आरोप लगाया कि, ‘देश में लोकतंत्र को कमजोर किया जा रहा है।’ उन्होंने कहा कि, ‘पंजाब में बीजेपी के केवल दो विधायक हैं, लेकिन राज्यसभा में उनके छह सांसद हैं। बीजेपी को दूसरी पार्टियों के विधायक खरीदने और पार्टी तोड़ने की राजनीति छोड़कर देश के विकास पर ध्यान देना चाहिए।’ पंजाब में SIR लागू नहीं होने देने की बात बिहार और पश्चिम बंगाल के बाद पंजाब में SIR लागू होने की चर्चा पर उन्होंने कहा कि, ‘पंजाब में सही वोटरों के नाम काटने का कोई प्रयास नहीं होने दिया जाएगा। लोकतंत्र में जनता का अधिकार सबसे महत्वपूर्ण है और वोटरों के अधिकारों की रक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी है।’ प्रधानमंत्री मोदी पर भी बोला हमला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पेट्रोल और सोने की खपत कम करने की अपील पर भगवंत सिंह मान ने कहा कि, ‘प्रधानमंत्री को देश को बताना चाहिए कि भारत के पास पेट्रोल, डीजल और सोने का कितना स्टॉक मौजूद है।’ उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में अघोषित लॉकडाउन जैसी स्थिति बना दी है। सीएम भगवंत सिंह मान ने कहा कि प्रधानमंत्री अक्सर “माय फ्रेंड Donald Trump” कहते हैं, इसलिए उन्हें अपने मित्र से पूछकर देश को आर्थिक स्थिति और विदेश नीति के बारे में जानकारी देनी चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी महंगाई रोकने में असफल रहे- भगवंत मान उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महंगाई रोकने में असफल रहे हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि, ‘चुनाव के दौरान महंगाई पर नियंत्रण रखा गया, लेकिन चुनाव खत्म होते ही पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ा दिए गए। इससे महंगाई और बढ़ेगी तथा लोगों को युद्ध के नाम पर डराया जा रहा है।’ सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए तख्त साहिब परिसर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी, ताकि श्रद्धालुओं और आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवत सिंह मान आज सोमवार को अपने परिवार के साथ पटना पहुंचे। उन्होंने पटना साहिब स्थित तख्त श्री हरमंदिर साहिब गुरुद्वारा में पूरे परिवार के साथ माथा टेका और गुरु घर में अरदास की। पटना पहुंचने के बाद एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में भगवंत मान ने कहा कि, ‘पंजाब सरकार द्वारा धार्मिक स्थलों की सुरक्षा के लिए बनाए गए विशेष कानून की सफलता और शांति की कामना को लेकर वह तख्त श्री हरमंदिर साहिब गुरुद्वारा पहुंचे हैं।’ उन्होंने कहा कि, ‘तख्त हरमंदिर साहिब सिखों की आस्था का बड़ा केंद्र है और यहां आकर उन्हें आध्यात्मिक शांति मिलती है।’ तख्त साहिब पहुंचने पर तख्त प्रबंधन कमेटी के पदाधिकारियों और सिख संगतों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष नतमस्तक होकर उन्होंने देश और पंजाब की खुशहाली के लिए अरदास की। इस दौरान तख्त प्रबंधन कमेटी की ओर से उन्हें पारंपरिक सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया। पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचे पंजाब सीएम भगवत सिंह मान, देखिए तस्वीरें… BJP पर लोकतंत्र कमजोर करने का आरोप आम आदमी पार्टी के सात सांसदों के बीजेपी के साथ जाने के सवाल पर पंजाब के मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, इस मामले को लेकर उन्होंने राष्ट्रपति से मुलाकात भी की है। भगवंत सिंह मान ने आरोप लगाया कि, ‘देश में लोकतंत्र को कमजोर किया जा रहा है।’ उन्होंने कहा कि, ‘पंजाब में बीजेपी के केवल दो विधायक हैं, लेकिन राज्यसभा में उनके छह सांसद हैं। बीजेपी को दूसरी पार्टियों के विधायक खरीदने और पार्टी तोड़ने की राजनीति छोड़कर देश के विकास पर ध्यान देना चाहिए।’ पंजाब में SIR लागू नहीं होने देने की बात बिहार और पश्चिम बंगाल के बाद पंजाब में SIR लागू होने की चर्चा पर उन्होंने कहा कि, ‘पंजाब में सही वोटरों के नाम काटने का कोई प्रयास नहीं होने दिया जाएगा। लोकतंत्र में जनता का अधिकार सबसे महत्वपूर्ण है और वोटरों के अधिकारों की रक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी है।’ प्रधानमंत्री मोदी पर भी बोला हमला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पेट्रोल और सोने की खपत कम करने की अपील पर भगवंत सिंह मान ने कहा कि, ‘प्रधानमंत्री को देश को बताना चाहिए कि भारत के पास पेट्रोल, डीजल और सोने का कितना स्टॉक मौजूद है।’ उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में अघोषित लॉकडाउन जैसी स्थिति बना दी है। सीएम भगवंत सिंह मान ने कहा कि प्रधानमंत्री अक्सर “माय फ्रेंड Donald Trump” कहते हैं, इसलिए उन्हें अपने मित्र से पूछकर देश को आर्थिक स्थिति और विदेश नीति के बारे में जानकारी देनी चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी महंगाई रोकने में असफल रहे- भगवंत मान उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महंगाई रोकने में असफल रहे हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि, ‘चुनाव के दौरान महंगाई पर नियंत्रण रखा गया, लेकिन चुनाव खत्म होते ही पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ा दिए गए। इससे महंगाई और बढ़ेगी तथा लोगों को युद्ध के नाम पर डराया जा रहा है।’ सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए तख्त साहिब परिसर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी, ताकि श्रद्धालुओं और आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *