शेखपुरा जिले की करंडे थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान चोरी की एक बाइक के साथ झारखंड के एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस को यह सफलता विशेष अभियान के तहत मिली। गिरफ्तार युवक की पहचान झारखंड के गिरिडीह जिले के लोकाय थाना क्षेत्र के थानडीह गांव निवासी भोला यादव के पुत्र नीतीश कुमार के रूप में हुई है। स्थानीय थाना पुलिस विशेष वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी पुलिस सब इंस्पेक्टर ललित कुमार ने बताया कि बीती रात स्थानीय थाना पुलिस छठियारा-लूतौथ रोड पर विशेष वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान नीतीश कुमार को चोरी की बाइक के साथ पकड़ा गया। उन्होंने बताया कि बरामद बाइक वर्ष 2021 में वैशाली जिले से चोरी हुई थी। इस संबंध में वैशाली जिला के नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज है। पुलिस ने चोरी की बाइक जब्त कर ली है। प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू गिरफ्तार युवक का ससुराल चेवाड़ा प्रखंड के बेलखुंडी गांव में है, जहां वह रामचंद्र यादव का दामाद बताया गया है। युवक के खिलाफ स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कर उसे जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस मामले की आगे की छानबीन कर रही है। शेखपुरा जिले की करंडे थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान चोरी की एक बाइक के साथ झारखंड के एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस को यह सफलता विशेष अभियान के तहत मिली। गिरफ्तार युवक की पहचान झारखंड के गिरिडीह जिले के लोकाय थाना क्षेत्र के थानडीह गांव निवासी भोला यादव के पुत्र नीतीश कुमार के रूप में हुई है। स्थानीय थाना पुलिस विशेष वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी पुलिस सब इंस्पेक्टर ललित कुमार ने बताया कि बीती रात स्थानीय थाना पुलिस छठियारा-लूतौथ रोड पर विशेष वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान नीतीश कुमार को चोरी की बाइक के साथ पकड़ा गया। उन्होंने बताया कि बरामद बाइक वर्ष 2021 में वैशाली जिले से चोरी हुई थी। इस संबंध में वैशाली जिला के नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज है। पुलिस ने चोरी की बाइक जब्त कर ली है। प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू गिरफ्तार युवक का ससुराल चेवाड़ा प्रखंड के बेलखुंडी गांव में है, जहां वह रामचंद्र यादव का दामाद बताया गया है। युवक के खिलाफ स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कर उसे जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस मामले की आगे की छानबीन कर रही है।


