सुपौल जिले के वीरपुर थाना क्षेत्र में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना वीरपुर-बलुआ मुख्य मार्ग (एसएच-91) पर वर्मा सेल के समीप हुई, जहां तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रैक्टर ने सामने से आ रही बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल वीरपुर स्थित ललित नारायण अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। रविवार को इलाज के लिए बाहर ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया मृतक की पहचान वीरपुर थाना क्षेत्र के हृदयनगर पंचायत वार्ड संख्या-14 निवासी श्रीलाल मुखिया के 25 वर्षीय पुत्र रौशन कुमार के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही वीरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर को जब्त कर लिया। हालांकि चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। रौशन की मौत की खबर मिलते ही पूरे गांव में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बताया कि रौशन छह भाई-बहनों में सबसे छोटा था और परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी संभालने की कोशिश कर रहा था। उसने करीब 20 दिन पहले ही फ्लिपकार्ट कंपनी में डिलीवरी बॉय के रूप में नौकरी शुरू की थी। परिवार को उससे काफी उम्मीदें थीं। पढ़ाई और खेलकूद में भी काफी होनहार था ग्रामीणों के अनुसार रौशन पढ़ाई और खेलकूद में भी काफी होनहार था। अपने मिलनसार और शांत स्वभाव के कारण वह गांव में सभी का प्रिय था। उसकी असामयिक मौत से पूरे इलाके में शोक का माहौल है। वीरपुर थानाध्यक्ष राजकिशोर मंडल ने सोमवार सुबह बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। सुपौल जिले के वीरपुर थाना क्षेत्र में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना वीरपुर-बलुआ मुख्य मार्ग (एसएच-91) पर वर्मा सेल के समीप हुई, जहां तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रैक्टर ने सामने से आ रही बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल वीरपुर स्थित ललित नारायण अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। रविवार को इलाज के लिए बाहर ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया मृतक की पहचान वीरपुर थाना क्षेत्र के हृदयनगर पंचायत वार्ड संख्या-14 निवासी श्रीलाल मुखिया के 25 वर्षीय पुत्र रौशन कुमार के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही वीरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर को जब्त कर लिया। हालांकि चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। रौशन की मौत की खबर मिलते ही पूरे गांव में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बताया कि रौशन छह भाई-बहनों में सबसे छोटा था और परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी संभालने की कोशिश कर रहा था। उसने करीब 20 दिन पहले ही फ्लिपकार्ट कंपनी में डिलीवरी बॉय के रूप में नौकरी शुरू की थी। परिवार को उससे काफी उम्मीदें थीं। पढ़ाई और खेलकूद में भी काफी होनहार था ग्रामीणों के अनुसार रौशन पढ़ाई और खेलकूद में भी काफी होनहार था। अपने मिलनसार और शांत स्वभाव के कारण वह गांव में सभी का प्रिय था। उसकी असामयिक मौत से पूरे इलाके में शोक का माहौल है। वीरपुर थानाध्यक्ष राजकिशोर मंडल ने सोमवार सुबह बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।


