ज्योति का इशारों में भोजपुरी स्टार पवन सिंह पर तंज:इंस्टा पर लिखा-औरतों को कमजोर केवल राक्षसों ने बोला है; देवताओं ने शक्ति कहा है

ज्योति का इशारों में भोजपुरी स्टार पवन सिंह पर तंज:इंस्टा पर लिखा-औरतों को कमजोर केवल राक्षसों ने बोला है; देवताओं ने शक्ति कहा है

पवन सिंह और ज्योति सिंह के तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है। इस बीच दोनों की तल्खी भी अब सामने आने लगी है। ज्योति सिंह सीधे पवन सिंह का नाम तो नहीं ले रही हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर रील्स और स्टोरी के जरिए इशारों में पावर स्टार पर तंज कस रही हैं। ज्योति ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है, जिसमें लिखा है, ‘स्त्रियों को कमजोर केवल राक्षसों ने बोला है, देवताओं ने तो हमेशा ही शक्ति कह के ही संबोधित किया है..!!’ दूसरे पोस्ट में लिखा है, ‘विश्वास वही है। जब आंखें आंसुओं से भरी हों और होंठ फिर भी कहे महादेव अच्छा करेंगे।’ ज्योति सिंह पवन सिंह का नाम लेकर कुछ भी कह नहीं रही हैं। वो क्रिप्टिक पोस्ट के जरिए अपनी बातों को रख रही हैं। दिल का दर्द न जाने कोई… यह पहली बार नहीं है, जब ज्योति ने इस तरह की चीजें पोस्ट की है। इससे पहले भी उन्होंने एक रील सोशल मीडिया पर शेयर की थी, जिसमें वो हाथ में किताब लिए झूला झूलती नजर आ रही हैं। बैकग्राउंड में फिल्म ‘देवदास’ का सैड सॉन्ग बज रहा है। बोल है- ‘बैरी पिया बड़ा बेदर्दी..दिल का दर्द न जाने कोई..।’ उनके हाथों ने एक पीला फूल नजर आ रहा है। खास बात ये है कि इसमें ज्योति बिना सिंदूर के नजर आ रही हैं। पवन सिंह की पत्नी बोलीं- मौत से बदतर स्त्री की हाय इससे पहले ज्योति सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर बैक टू बैक दो स्टेटस लगाए। पहले स्टेटस में लिखा कि, ‘जरूरी नहीं कि औरत तुम्हें बददुआ दे…उसके दिल की तड़प ही तुम्हारी बर्बादी के लिए काफी है।’ ज्योति सिंह ने दूसरे स्टेटस में लिखा है कि, मौत से बदतर कुछ है? स्त्री की हाय। ज्योति सिंह ने ये स्टेटस किसके लिए लगाया है? उसका तो जिक्र नहीं किया, लेकिन चर्चा है कि वो इशारों में पवन सिंह को निशाने पर ले रही हैं। इससे पहले ज्योति सिंह ने एक इंटरव्यू में कहा था कि, पवन सिंह कई लड़कियों की जिंदगी बर्बाद कर चुके हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि, ना शादी करूंगी ना इतनी आसानी से पवन सिंह को शादी करने दूंगी। ज्योति बोलीं- पवन सिंह को गाली सुनने वाली लड़की पसंद है ज्योति सिंह ने इंटरव्यू में कहा कि, पवन सिंह को घूंघट में रहने वाली लड़की पसंद है। वो लड़की जो फोन के बारे में जानती न हो। पति जो भी बोले, मां-बहन की गाली दे। वो सिर झुकाकर बातें सुने, लेकिन उसका जवाब न दे। वैसी ही लड़की पवन जी को पसंद है।मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा पछतावा शादी है। अब किसी से कोई डर नहीं लगता। ज्योति बोलीं- मेरी गलती क्या मुझे पता ही नहीं ज्योति सिंह ने बताया कि उनका केस अभी कोर्ट में चल रहा है। फिलहाल उनकी जिंदगी ऐसी स्थिति में है, जहां न कुछ पूरी तरह से अच्छा है और न ही पूरी तरह खराब। मैं इस समय अपने माता-पिता के साथ रह रही हूं और मानसिक रूप से काफी उलझन में हूं। खुद भी समझ नहीं पा रही हूं कि क्या सही है और क्या गलत। इसलिए अभी पूरी तरह न्यूट्रल रहने की कोशिश कर रही हूं। ज्योति सिंह ने आगे कहा कि, हर इंसान की अपनी सोच होती है, लेकिन वो अक्सर दूसरों की बातों पर तुरंत प्रतिक्रिया दे देते हैं। उन बातों को गहराई से समझने की कोशिश नहीं करते और रिएक्ट कर रिश्ते को खराब कर देते हैं। कोविड के वक्त साथ रहे, खूब होती थी लड़ाई कोविड-19 के समय का जिक्र करते हुए ज्योति सिंह ने कहा कि, उस दौरान पवन सिंह करीब 17 दिनों तक उनके साथ उनके घर पर रहे थे। उसी दौरान उन्हें महसूस हुआ कि उनके रिश्ते में बहुत कुछ बिगड़ चुका है। साथ रहते हुए भी दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते थे। वापस जाते समय मैंने उनसे कहा था कि अब काफी समय हो गया है, इसलिए उन्हें अपने साथ ले चलें। आगे जो भी फैसला हो, मिलकर करें। मैं अब दूसरी शादी की बात सोच नहीं सकती 3 करोड़ की मांग पर भी पिछले 8 वर्षों से मामला अटका हुआ है। हाल ही में जब वह कोर्ट गईं, तो उन्होंने अपनी मांग बढ़ाकर 10 करोड़ रुपए कर दी। इस सवाल पर ज्योति ने कहा कि जब 3 करोड़ की मांग में ही 8 साल लग गए, तो 10 करोड़ के मामले में और पंद्रह साल समय लगना तय है। इस शादी ने मुझे गहरा मानसिक आघात दिया है। अब दूसरी शादी के बारे में सोच भी नहीं सकती। अनिरुद्धाचार्य बोले- पवन भाई पत्नी को ले आओ कथा वाचक अनिरुद्धाचार्य भोजपुरी स्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह को नहीं जानते हैं, लेकिन उन्होंने कहा, पवन भाई अपनी पत्नी ज्योति को घर ले आओ। दरअसल, कथा सुनने पहुंचीं एक महिला ने कहा कि उसके पति ने उसे घर से निकाल दिया है। और कहा है कि जबतक पवन सिंह ज्योति को नहीं रखेंगे, मैं भी तुझे नहीं रखूंगा। इस पर अनिरुद्धाचार्य ने महिला से कहा, ‘आप पवन सिंह के पास जाइए और उससे कहिए, तू अपनी घरवाली को रख ले, तेरे चक्कर में मेरा पति रूठ गया है। मेरा घर टूट रहा है।’ पवन सिंह और ज्योति सिंह के तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है। इस बीच दोनों की तल्खी भी अब सामने आने लगी है। ज्योति सिंह सीधे पवन सिंह का नाम तो नहीं ले रही हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर रील्स और स्टोरी के जरिए इशारों में पावर स्टार पर तंज कस रही हैं। ज्योति ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है, जिसमें लिखा है, ‘स्त्रियों को कमजोर केवल राक्षसों ने बोला है, देवताओं ने तो हमेशा ही शक्ति कह के ही संबोधित किया है..!!’ दूसरे पोस्ट में लिखा है, ‘विश्वास वही है। जब आंखें आंसुओं से भरी हों और होंठ फिर भी कहे महादेव अच्छा करेंगे।’ ज्योति सिंह पवन सिंह का नाम लेकर कुछ भी कह नहीं रही हैं। वो क्रिप्टिक पोस्ट के जरिए अपनी बातों को रख रही हैं। दिल का दर्द न जाने कोई… यह पहली बार नहीं है, जब ज्योति ने इस तरह की चीजें पोस्ट की है। इससे पहले भी उन्होंने एक रील सोशल मीडिया पर शेयर की थी, जिसमें वो हाथ में किताब लिए झूला झूलती नजर आ रही हैं। बैकग्राउंड में फिल्म ‘देवदास’ का सैड सॉन्ग बज रहा है। बोल है- ‘बैरी पिया बड़ा बेदर्दी..दिल का दर्द न जाने कोई..।’ उनके हाथों ने एक पीला फूल नजर आ रहा है। खास बात ये है कि इसमें ज्योति बिना सिंदूर के नजर आ रही हैं। पवन सिंह की पत्नी बोलीं- मौत से बदतर स्त्री की हाय इससे पहले ज्योति सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर बैक टू बैक दो स्टेटस लगाए। पहले स्टेटस में लिखा कि, ‘जरूरी नहीं कि औरत तुम्हें बददुआ दे…उसके दिल की तड़प ही तुम्हारी बर्बादी के लिए काफी है।’ ज्योति सिंह ने दूसरे स्टेटस में लिखा है कि, मौत से बदतर कुछ है? स्त्री की हाय। ज्योति सिंह ने ये स्टेटस किसके लिए लगाया है? उसका तो जिक्र नहीं किया, लेकिन चर्चा है कि वो इशारों में पवन सिंह को निशाने पर ले रही हैं। इससे पहले ज्योति सिंह ने एक इंटरव्यू में कहा था कि, पवन सिंह कई लड़कियों की जिंदगी बर्बाद कर चुके हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि, ना शादी करूंगी ना इतनी आसानी से पवन सिंह को शादी करने दूंगी। ज्योति बोलीं- पवन सिंह को गाली सुनने वाली लड़की पसंद है ज्योति सिंह ने इंटरव्यू में कहा कि, पवन सिंह को घूंघट में रहने वाली लड़की पसंद है। वो लड़की जो फोन के बारे में जानती न हो। पति जो भी बोले, मां-बहन की गाली दे। वो सिर झुकाकर बातें सुने, लेकिन उसका जवाब न दे। वैसी ही लड़की पवन जी को पसंद है।मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा पछतावा शादी है। अब किसी से कोई डर नहीं लगता। ज्योति बोलीं- मेरी गलती क्या मुझे पता ही नहीं ज्योति सिंह ने बताया कि उनका केस अभी कोर्ट में चल रहा है। फिलहाल उनकी जिंदगी ऐसी स्थिति में है, जहां न कुछ पूरी तरह से अच्छा है और न ही पूरी तरह खराब। मैं इस समय अपने माता-पिता के साथ रह रही हूं और मानसिक रूप से काफी उलझन में हूं। खुद भी समझ नहीं पा रही हूं कि क्या सही है और क्या गलत। इसलिए अभी पूरी तरह न्यूट्रल रहने की कोशिश कर रही हूं। ज्योति सिंह ने आगे कहा कि, हर इंसान की अपनी सोच होती है, लेकिन वो अक्सर दूसरों की बातों पर तुरंत प्रतिक्रिया दे देते हैं। उन बातों को गहराई से समझने की कोशिश नहीं करते और रिएक्ट कर रिश्ते को खराब कर देते हैं। कोविड के वक्त साथ रहे, खूब होती थी लड़ाई कोविड-19 के समय का जिक्र करते हुए ज्योति सिंह ने कहा कि, उस दौरान पवन सिंह करीब 17 दिनों तक उनके साथ उनके घर पर रहे थे। उसी दौरान उन्हें महसूस हुआ कि उनके रिश्ते में बहुत कुछ बिगड़ चुका है। साथ रहते हुए भी दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते थे। वापस जाते समय मैंने उनसे कहा था कि अब काफी समय हो गया है, इसलिए उन्हें अपने साथ ले चलें। आगे जो भी फैसला हो, मिलकर करें। मैं अब दूसरी शादी की बात सोच नहीं सकती 3 करोड़ की मांग पर भी पिछले 8 वर्षों से मामला अटका हुआ है। हाल ही में जब वह कोर्ट गईं, तो उन्होंने अपनी मांग बढ़ाकर 10 करोड़ रुपए कर दी। इस सवाल पर ज्योति ने कहा कि जब 3 करोड़ की मांग में ही 8 साल लग गए, तो 10 करोड़ के मामले में और पंद्रह साल समय लगना तय है। इस शादी ने मुझे गहरा मानसिक आघात दिया है। अब दूसरी शादी के बारे में सोच भी नहीं सकती। अनिरुद्धाचार्य बोले- पवन भाई पत्नी को ले आओ कथा वाचक अनिरुद्धाचार्य भोजपुरी स्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह को नहीं जानते हैं, लेकिन उन्होंने कहा, पवन भाई अपनी पत्नी ज्योति को घर ले आओ। दरअसल, कथा सुनने पहुंचीं एक महिला ने कहा कि उसके पति ने उसे घर से निकाल दिया है। और कहा है कि जबतक पवन सिंह ज्योति को नहीं रखेंगे, मैं भी तुझे नहीं रखूंगा। इस पर अनिरुद्धाचार्य ने महिला से कहा, ‘आप पवन सिंह के पास जाइए और उससे कहिए, तू अपनी घरवाली को रख ले, तेरे चक्कर में मेरा पति रूठ गया है। मेरा घर टूट रहा है।’  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *