Hardik Pandya Marriage: 22 मई को तीसरी बार शादी करने जा रहे हैं हार्दिक पंड्या! उदयपुर से सामने आया बड़ा अपडेट

Hardik Pandya Marriage: 22 मई को तीसरी बार शादी करने जा रहे हैं हार्दिक पंड्या! उदयपुर से सामने आया बड़ा अपडेट

Hardik Pandya wedding: IPL 2026 के बीच टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भारी चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि हार्दिक 22 मई को राजस्थान के उदयपुर में अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ शादी (तीसरी शादी) के बंधन में बंध सकते हैं। 

Hardik Pandya Mahieka Sharma wedding: भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पंड्या एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों जमकर चर्चा हो रही है कि हार्दिक अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। नताशा स्टेनकोविक से अलग होने के करीब दो साल बाद हार्दिक की जिंदगी में यह नया मोड़ आया है।

क्यों कही जा रही है इसे तीसरी शादी?

कई लोग सोच रहे हैं कि यह हार्दिक की तीसरी शादी कैसे हुई? दरअसल, हार्दिक ने अपनी पूर्व पत्नी नताशा से दो बार अलग-अलग रीति-रिवाजों से शादी की थी। पहली शादी साल 2020 में लॉकडाउन के दौरान कोर्ट मैरिज के रूप में बेहद सादगी से हुई थी। इसके बाद फरवरी 2023 में दोनों ने उदयपुर में बेहद भव्य तरीके से ईसाई और हिंदू रीति-रिवाजों के साथ दोबारा शादी की थी। जुलाई 2024 में दोनों का तलाक हो गया। चूंकि हार्दिक पहले ही दो बार शादी के फेरे ले चुके हैं, इसलिए माहिका शर्मा के साथ होने वाली यह शादी उनकी जिंदगी की तीसरी शादी कहलाएगी।

22 मई को उदयपुर में शादी का दावा!

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर इन दिनों एक दावा तेजी से वायरल हो रहा है।

यूजर्स का कहना है कि हार्दिक और माहिका इसी महीने 22 मई 2026 को राजस्थान के उदयपुर में शादी करने वाले हैं। दिलचस्प बात यह है कि इसी उदयपुर शहर में हार्दिक ने नताशा से अपनी दूसरी भव्य शादी की थी।

Hardik Pandya, Mahieka Sharma, Hardik Pandya third marriage, Hardik Pandya Mahieka Sharma wedding date

इसके अलावा, सोशल मीडिया पर कुछ कयास यह भी हैं कि बीसीसीआई (BCCI) ने खिलाड़ियों की गर्लफ्रेंड्स के टीम कैंप में आने पर कुछ सख्ती की थी, जिससे नाराज होकर हार्दिक ने जल्द से जल्द शादी करने का फैसला लिया। हालांकि, इन दावों की कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और कई लोग इसे अफवाह भी मान रहे हैं।

रिश्ते के वो बड़े सुराग, जो दे रहे हैं गवाही

नवंबर 2025 में हार्दिक ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। इसमें वो और माहिका एक साथ घर में पूजा करते दिखे थे, जिसे फैंस ने सगाई की रस्म माना। साथ ही माहिका की उंगली में एक बड़ी हीरे की अंगूठी भी देखी गई थी। फरवरी 2026 में हार्दिक ने माहिका के लिए अपने हाथ पर एक खास टैटू बनवाया। इसमें अंग्रेजी का अक्षर ‘M’ लिखा है और साथ में दो तेंदुए (Leopards) बने हैं, जो उनके गहरे प्यार को दिखाता है। माहिका एक मॉडल और कंटेंट क्रिएटर हैं।

Hardik Pandya, Mahieka Sharma, Hardik Pandya third marriage, Hardik Pandya Mahieka Sharma wedding date

आईपीएल 2026 के मैचों के दौरान वह लगातार स्टेडियम में हार्दिक को सपोर्ट करती दिखी हैं। टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद हार्दिक ने एक इंटरव्यू में माहिका को अपनी ‘मिसिस’ और लकी चार्म भी कहा था। माहिका को कई बार हार्दिक के बेटे अगस्त्य के साथ भी स्टेडियम में मैच देखते और वक्त बिताते हुए स्पॉट किया गया है।

फिलहाल 22 मई की इस शादी को लेकर हार्दिक या माहिका की तरफ से कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट या प्रेस रिलीज जारी नहीं हुई है। लेकिन इन दोनों की केमिस्ट्री और लगातार मिल रहे सुरागों को देखकर फैंस को पूरा यकीन है कि जल्द ही उदयपुर में शहनाई बजने वाली है।

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *