पूर्णिया नगर निगम बोर्ड की बैठक 20 मई को दोपहर 12:30 बजे आयोजित की जाएगी। इस बैठक में शहर के विकास कार्य, सफाई व्यवस्था, राजस्व वृद्धि और लंबित योजनाओं की समीक्षा मुख्य एजेंडा रहेगा। बैठक में खुश्कीबाग वेंडिंग जोन के निर्माण कार्य की प्रगति पर विशेष चर्चा होगी। नगर निगम ने कार्य आवंटन के दो वर्ष बाद भी निर्माण शुरू न होने पर गंभीरता जताई है। इसके अतिरिक्त, नए वेंडिंग जोन बनाने पर भी विचार किया जाएगा, ताकि फुटपाथ दुकानदारों और छोटे व्यवसायियों को बेहतर सुविधा मिल सके। नगर आयुक्त कुमार मंगलम ने बताया कि खुश्कीबाग हाट में किसानों के लिए शेड निर्माण का प्रस्ताव भी बैठक में रखा जाएगा। पूर्व बोर्ड बैठकों के निर्णयों के क्रियान्वयन और विभिन्न विकास योजनाओं में हो रही देरी की भी समीक्षा की जाएगी। कई योजनाओं के लंबित रहने पर संबंधित विभागों से जवाब-तलब किया जा सकता है। शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर भी महत्वपूर्ण चर्चा होगी। स्वच्छता सर्वेक्षण को ध्यान में रखते हुए कचरा उठाव की नियमित निगरानी, नालों की सफाई और समग्र स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के निर्देश दिए जा सकते हैं। नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए टैक्स संग्रह, विज्ञापन शुल्क और अन्य राजस्व स्रोतों पर भी मंथन होगा। इसके अलावा, अवैध होर्डिंग हटाने, सार्वजनिक शौचालयों के निर्माण और उनके रखरखाव पर भी निर्णय लिए जा सकते हैं। स्ट्रॉन्ग वॉटर ड्रेनेज योजना के तहत बन रहे नालों की धीमी प्रगति का मुद्दा भी बैठक में प्रमुखता से उठाया जाएगा। कई इलाकों में अब तक नाला निर्माण शुरू न होने के कारण आगामी बारिश में जलजमाव की आशंका बढ़ गई है, जिस पर बोर्ड संबंधित एजेंसियों को आवश्यक निर्देश दे सकता है। पूर्णिया नगर निगम बोर्ड की बैठक 20 मई को दोपहर 12:30 बजे आयोजित की जाएगी। इस बैठक में शहर के विकास कार्य, सफाई व्यवस्था, राजस्व वृद्धि और लंबित योजनाओं की समीक्षा मुख्य एजेंडा रहेगा। बैठक में खुश्कीबाग वेंडिंग जोन के निर्माण कार्य की प्रगति पर विशेष चर्चा होगी। नगर निगम ने कार्य आवंटन के दो वर्ष बाद भी निर्माण शुरू न होने पर गंभीरता जताई है। इसके अतिरिक्त, नए वेंडिंग जोन बनाने पर भी विचार किया जाएगा, ताकि फुटपाथ दुकानदारों और छोटे व्यवसायियों को बेहतर सुविधा मिल सके। नगर आयुक्त कुमार मंगलम ने बताया कि खुश्कीबाग हाट में किसानों के लिए शेड निर्माण का प्रस्ताव भी बैठक में रखा जाएगा। पूर्व बोर्ड बैठकों के निर्णयों के क्रियान्वयन और विभिन्न विकास योजनाओं में हो रही देरी की भी समीक्षा की जाएगी। कई योजनाओं के लंबित रहने पर संबंधित विभागों से जवाब-तलब किया जा सकता है। शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर भी महत्वपूर्ण चर्चा होगी। स्वच्छता सर्वेक्षण को ध्यान में रखते हुए कचरा उठाव की नियमित निगरानी, नालों की सफाई और समग्र स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के निर्देश दिए जा सकते हैं। नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए टैक्स संग्रह, विज्ञापन शुल्क और अन्य राजस्व स्रोतों पर भी मंथन होगा। इसके अलावा, अवैध होर्डिंग हटाने, सार्वजनिक शौचालयों के निर्माण और उनके रखरखाव पर भी निर्णय लिए जा सकते हैं। स्ट्रॉन्ग वॉटर ड्रेनेज योजना के तहत बन रहे नालों की धीमी प्रगति का मुद्दा भी बैठक में प्रमुखता से उठाया जाएगा। कई इलाकों में अब तक नाला निर्माण शुरू न होने के कारण आगामी बारिश में जलजमाव की आशंका बढ़ गई है, जिस पर बोर्ड संबंधित एजेंसियों को आवश्यक निर्देश दे सकता है।


