जयपुर में सीवर और कचरे से मिली राहत:कहीं टूटी सड़कें और जलभराव अब भी बड़ी आफत; नंदकिशोर डंडोरिया बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’

जयपुर में सीवर और कचरे से मिली राहत:कहीं टूटी सड़कें और जलभराव अब भी बड़ी आफत; नंदकिशोर डंडोरिया बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’

जयपुर शहर से ही पूरे प्रदेश के विकास की योजनाएं तय होती हैं। लेकिन इसी शहर के ढेरों वार्ड और ग्रामीण इलाकों में लोग आज भी सड़क, पानी, बिजली और सीवर जैसी बुनियादी सुविधाओं की बदहाली झेल रहे हैं। अपनी परेशानियों के लिए महीनों से विभागीय दफ्तरों और अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं, शिकायतें दर्ज करा रहे हैं। लेकिन समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। जिम्मेदार विभागों के ढुलमुल रवैये से लोगों में नाराजगी भी है। दैनिक भास्कर एप के ‘समाधान’ सेगमेंट पर शहरभर से ऐसी शिकायतें हमें लगातार मिल रही हैं। कहीं टूटी सड़कें लोगों की परेशानी बढ़ा रही हैं तो कहीं पानी, बिजली और सीवर व्यवस्था आमजन के लिए संकट बनी हुई है। हालांकि, कई मामलों में प्रशासन और संबंधित विभागों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शिकायतों का समाधान करवा लोगों को राहत भी दी है। आमजन से जुड़ी जनसमस्या और शहर की जमीनी हकीकत को पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें। गंगापोल बाजार में लंबे समय से जमा कचरा
जयपुर के गंगापोल बाजार खंडर का रास्ता इलाके से महेंद्र ने दैनिक भास्कर के समाधान सेगमेंट पर कचरे की समस्या पोस्ट की है। जिसमें महेंद्र ने लिखा कि, घर के बाहर बिल्कुल साफ-सफाई नहीं होती है। हर समय गंदगी रहती है, और कोई सफाई कर्मी भी नहीं आता है।
सड़क पर पड़े मलबे से हो रहा जलभराव
गोविंदपुरा से आशीष कुमार ने सड़क पर जलभराव होने की समस्या के बारे में बताया है। जिसमें उन्होंने बताया कि, कॉलोनी में कुछ नए मकान बने है, जिसका मलबा सड़क पर पड़ा हुआ होने से जलभराव की समस्या हो रही है। लोगों ने मांग की है कि, इस मलबे को हटाया जाए ताकि सड़क पर पानी जमा न हो।
बारिश से पहले सड़क बनाने की मांग
पांच्यावाला के अभिनन्दन विहार वैशाली वेस्ट रोड से प्रेम सिंह ने रोड की समस्या के बारे में लिखा कि, कॉलोनी की सड़क बिल्कुल खराब हो गई है। लोगों ने मांग की है कि, बारिश से पहले सड़क का काम करवा दिया जाए तो लोगों के लिए आसानी होगी।
सीवर साफ करने के बाद रोड पर छोड़ी गंदगी
आदर्श नगर के आनंदपुरी से प्रकाश चंद बोथरा ने बताया कि, कुछ समय पहले इस सीवर का साफ-सफाई की गई थी। जिसके बाद सीवर से निकली गंदगी को सड़क पर ही छोड़ दिया गया है। लोगों को कहना है कि, बारिश आने पर ये कचरा फिर से सीवर टैंक में चला जाएगा और सड़क पर भी गंदगी हो रही है। जिससे बदबू भी आ रही है।
कचरे की समस्या का हुआ समाधान
जयपुर शहर के गंगोरी बाजार खेजरौली चोमू से मंगल शर्मा ने दैनिक भास्कर के समाधान सेगमेंट पर कचरे की समस्या पोस्ट की थी। जिसमें मंगल ने लिखा था कि, क्षेत्र में कचरे के ढेर से लोगों को काफी असुविधा हो रही थी। जिसके बाद संबंधित विभाग ने कार्रवाई करते हुए समाधान करवा दिया है। जिससे लोगों को काफी राहत मिली है।
सीवर के कचरे की समस्या का समाधान
जोरावर सिंह गेट कश्यप मार्ग से विजय ने सीवर का कचरा सड़क पर पड़ा हुआ होने की समस्या पोस्ट की थी। जिसमें उन्होंने लिखा कि, घर से सामने 1 महीने से सीवर का मलबा पड़ा हुआ है। जिसके बाद हवामहल जोन के CSI ने साफ-सफाई करवा कर समाधान करवा दिया है। जिससे क्षेत्रवासियो में खुशी है।
नंदकिशोर डंडोरिया बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’
जोरावर सिंह गेट कश्यप मार्ग से विजय ने दैनिक भास्कर के समाधान सेगमेंट पर कचरे की समस्या पोस्ट की थी। जिसपर हवामहल जोन के CSI नंदकिशोर डंडोरिया ने अपनी टीम के भेजकर साफ-सफाई करवा कर समस्या का समाधान करवा दिया है।
पब्लिक की आवाज बन रहा ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्साचाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अधिकारियों तक सीधे पहुंच रहीं जन समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। भास्कर एप से समस्याओं के समाधान की ये खबरें भी पढ़िए… 1.जयपुर में अधूरे कार्य बने लोगों की परेशानी का कारण:टूटी सड़कें, खुले गड्ढे और अधूरे पड़े काम से बढ़ी परेशानी, शिकायतों के बाद कई जगह राहत 2.जयपुर में टूटी सड़कें, सीवर लीकेज और जलभराव से परेशानी:सफाई व्यवस्था बदहाल, समस्याओं से घिरे शहर में कुछ जगह मिला समाधान 3.जयपुर में भास्कर समाधान का असर:समस्याओं पर जागे विभाग; कहीं नाले की सफाई शुरू तो कहीं गंदे पानी से मिली राहत 4.बढ़ा पेयजल संकट, टूटी सड़कों से हादसों का डर:शिकायतों के बाद कुछ जगहों पर कार्रवाई, दशरथ सिंह शेखावत बने ‘पब्लिक के स्टार’ 5.भास्कर समाधान का असर:जयपुर में कई समस्याओं का हुआ निस्तारण, दशरथ सिंह शेखावत बने आज के ‘पब्लिक स्टार’ 6.जयपुर के मुरलीपुरा में ठीक हुई टूटे झूलों की समस्या:पब्लिक की शिकायतों पर तुरंत हो रहा समाधान; रविन्द्र सिंह बने आज ‘पब्लिक के स्टार’ 7. जयपुर में गंदे पानी, जलभराव और कचरे से लोग परेशान:शिकायतों के बाद प्रशासन हरकत में, ओम थानवी बने ‘पब्लिक स्टार ऑफिसर’ 8. मांगियावास में एक दिन में ठीक हुई सीवर समस्या:शिकायतों के बाद कई इलाकों में मिला समाधान; ओम थानवी बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’ 9.जयपुर में बदहाल व्यवस्थाओं की खुली पोल:अंधेरे में गलियां, कहीं सीवर से लबालब सड़कें; शिकायतों के समाधान से लोगों को मिली राहत 10.जयपुर में जनता की नहीं सुनी जा रही परेशानी:सड़क, सफाई, सीवरेज जैसी समस्याओं का लगा अंबार, राहुल अग्रवाल बने आज के ‘पब्लिक के स्टार’

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *