गुरुग्राम में वर्ल्डमार्क की पांचवीं मंजिल से कूदकर सुसाइड करने वाली आदित्य बिरला कंपनी की सीनियर अकाउंट एग्जिक्यूटिव जागृति बारी के मामले में नया खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में सामने आया है कि जागृति अपनी मैरिड लाइफ की परेशानियों को ठीक करने और ससुराल वालों की प्रताड़ना से निजात पाने के लिए एक एस्ट्रोलॉजर (ज्योतिषी) के संपर्क में थी। जागृति के मोबाइल फोन से इस बात के सबूत मिले हैं कि वह लगातार एस्ट्रोलॉजर से अपने घरेलू विवादों को सुलझाने के लिए उपाय पूछ रही थी। उसने कई तरीकों को अजमाया भी, लेकिन जब तमाम कोशिशों के बाद भी घर के कलेश कम नहीं हुए और न ही पति-ससुरालवालों का टॉर्चर कम हुआ, तो उसने सुसाइड कर लिया। जागृति के परिजनों का कहना है कि उसका CA पति उसके साथ मारपीट करता था और उसकी लाइव लोकेशन और व्हाट्सअप तक चेक करता था। जिससे वो काफी परेशान रहती थी। जागृति इस कारण एस्ट्रोलॉजर से ली मदद समाधान नहीं हुआ तो सुसाइड किया उसका ऑफिस सेक्टर-65 स्थित प्रसिद्ध वर्ल्डमार्क मॉल की पांचवीं मंजिल पर है। जागृति ने ऑफिस आते ही अटेंडेंस लगाई और बालकनी में जाकर पांचवीं मंजिल से छलांग लगा दी थी। इतनी ऊंचाई से गिरने के कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई थी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और जांच शुरू की। ससुराल वालों पर प्रताड़ना का आरोप मृतका के परिजनों का आरोप है कि जागृति ने 22 नवंबर 2023 को मेरठ के सीए अमित सिंघल से लव मैरिज की थी। शादी के बाद से ही जागृति को उसके ससुराल वालों द्वारा मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। इसी प्रताड़ना से मुक्ति पाने के लिए वह हर संभव रास्ता तलाश रही थी। भाई हार्दिक बारी ने बताया कि जब आदमी परेशानी में होता है तो वह हर दरवाजे पर समाधान की आस के साथ जाता है। एस्ट्रोलाजर से संपर्क साधने का मुख्य उद्देश्य भी यही था कि किसी तरह ससुराल का माहौल ठीक हो जाए और उसे इस नरक जैसी जिंदगी से छुटकारा मिल सके। 24 घंटे डिजिटल जासूसी करता था पति पुलिस की जांच में भी यह सामने आया है कि जागृति के ससुराल वाले इस इंटरकास्ट शादी के सख्त खिलाफ थे। शादी के बाद से ही उसे लगातार टॉर्चर किया जा रहा था। इसके फोटो जागृति ने अपनी बहन को भी भेजे थे। यह आरोप है कि पति अमित उसकी जासूसी भी करता था। वह लगातार जागृति की लाइव लोकेशन ट्रैक करता था, ताकि यह जान सके कि वह कब और कहां जा रही है। इतना ही नहीं, वह जागृति के फोन की कॉल डिटेल्स खंगालता था और उसके व्हाट्सएप चैट्स को भी चेक करता था। इस चौबीस घंटे की डिजिटल जासूसी और मानसिक प्रताड़ना ने जागृति को पूरी तरह तोड़ दिया था। पुलिस कर रही है गहन जांच सेक्टर-65 थाना प्रभारी रामबीर का कहना है कि इस मामले में मृतका के पति अमित सिंघल को पहले ही अरेस्ट किया जा चुका है। मृतका के मोबाइल चैट्स और कॉल डिटेल्स को खंगाला जा रहा है ताकि आत्महत्या के लिए उकसाने वाले मुख्य कारणों को अदालत के सामने मजबूती से रखा जा सके।


