DC vs RR: दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, रियन पराग की वापसी हुई, देखें प्लेइंग 11

DC vs RR: दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, रियन पराग की वापसी हुई, देखें प्लेइंग 11

Delhi Capitals vs Rajasthan Royals, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 62वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स (DC) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच खेला जा रहा है। राजधानी दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पेझ्हले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

आरआर के कप्तान रियान पराग ने इस मुकाबले में वापसी की है। दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से त्रिपुराना विजय, जबकि राजस्थान रॉयल्स की ओर से रवि सिंह अपना आईपीएल डेब्यू कर रहे हैं। अरुण जेटली स्टेडियम में टॉस जीतने के बाद डीसी के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा, “हम पहले गेंदबाजी करेंगे। अगर हम जीतते हैं तो अच्छा लगता है और आत्मविश्वास भी बढ़ता है। त्रिपुरान विजय अपना डेब्यू कर रहे हैं। विकेट का मिजाज कैसा भी हो, हम अच्छी बल्लेबाजी और गेंदबाजी करने की पूरी कोशिश करेंगे।”

दूसरी तरफ, राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने कहा, “चेज करना ज्यादा बेहतर रहा है और टॉस हारकर मैं खुश हूं। हमारे पिछले मुकाबलों में कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिले। कुछ खिलाड़ी चोटिल भी हुए हैं। प्लेइंग इलेवन से जड्डू बाहर हैं और रवि सिंह अपना डेब्यू कर रहे हैं।”

राजस्थान रॉयल्स इस मुकाबले को जीतकर प्लेऑफ की उम्मीदों को कायम रखना चाहेगी। अब तक 11 में से 6 मैच जीतकर यह टीम प्वाइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर है। शुरुआती चार मैच अपने नाम करने के बाद रॉयल्स ने अगले 7 में से 5 मुकाबले गंवाए हैं। यह टीम जीत की राह पर लौटना चाहेगी।

वहीं, दिल्ली कैपिटल्स 12 में से 7 मुकाबले गंवा चुकी है। इस टीम के लिए प्लेऑफ के दरवाजे लगभग बंद हैं। डीसी ने पिछले 7 में से 5 मुकाबले गंवाए हैं। हालांकि, इस टीम ने अपने पिछले मैच में पंजाब किंग्स के विरुद्ध 3 विकेट से जीत हासिल की थी।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

दिल्ली कैपिटल्स: केएल राहुल (विकेटकीपर), अभिषेक पोरेल, साहिल परख, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), माधव तिवारी, त्रिपुराणा विजय, लुंगी एनगिडी, मिचेल स्टार्क, मुकेश कुमार।

इम्पैक्ट खिलाड़ी: आशुतोष शर्मा, समीर रिजवी, विपराज निगम, पथुम निसांका, करुण नायर।

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), रवि सिंह, डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे, जोफ्रा आर्चर, एडम मिल्ने, बृजेश शर्मा, यश राज पुंजा।

इम्पैक्ट खिलाड़ी: दासुन शनाका, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, रवि बिश्नोई, सुशांत मिश्रा, अमन राव पेराला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *