IPL 2026 में Shubman Gill का बड़ा धमाका, Captain Kohli और Sachin के Elite Club में मारी एंट्री

IPL 2026 में Shubman Gill का बड़ा धमाका, Captain Kohli और Sachin के Elite Club में मारी एंट्री
कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ हार के बावजूद गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने इस मुकाबले में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया हैं। ईडन गार्डन्स में खेले गए मुकाबले में शुभमन गिल ने अपनी पुरानी टीम के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए 49 गेंदों में 85 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने पांच चौके और सात लंबे छक्के लगाए और उनका स्ट्राइक रेट 173.47 का रहा है।
बता दें कि इस पारी के साथ शुभमन गिल अब उन चुनिंदा कप्तानों की सूची में शामिल हो गए हैं जिन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग में कप्तान रहते हुए एक से ज्यादा बार 500 से अधिक रन बनाए हैं। इस सूची में पहले से डेविड वॉर्नर, विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर और केएल राहुल जैसे बड़े नाम शामिल रहे है।
मौजूद जानकारी के अनुसार, शुभमन गिल ने इस सत्र में अब तक 12 मैचों में 552 रन बनाए हैं। उनका औसत 46.00 का रहा है जबकि स्ट्राइक रेट 160.46 का हैं। इस दौरान उन्होंने पांच अर्धशतक भी लगाए हैं। गुजरात टाइटंस के लिए सबसे ज्यादा रन फिलहाल साई सुदर्शन के नाम हैं, जिन्होंने 554 रन बनाए है।
गौरतलब है कि कप्तान के तौर पर यह दूसरा मौका है जब शुभमन गिल ने एक आईपीएल सत्र में 500 से ज्यादा रन बनाए हैं। पिछले सत्र में भी उन्होंने गुजरात टाइटंस की कप्तानी करते हुए 15 पारियों में 650 रन बनाए थे। उस समय उनका औसत 50.00 और स्ट्राइक रेट 155.87 का रहा था। वह उस सत्र में चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बने थे।
अगर कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा 500 से अधिक रन वाले सत्रों की बात करें तो डेविड वॉर्नर और केएल राहुल इस मामले में सबसे आगे हैं। डेविड वॉर्नर ने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए कप्तानी करते हुए 2016, 2017 और 2018 में लगातार तीन बार यह उपलब्धि हासिल की थीं। वहीं केएल राहुल ने भी पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी करते हुए लगातार तीन सत्रों में 500 से ज्यादा रन बनाए थे।
अब शुभमन गिल ने सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली की बराबरी कर ली हैं। सचिन तेंदुलकर ने मुंबई इंडियंस के लिए 2010 और 2011 में यह उपलब्धि हासिल की थी। वहीं विराट कोहली ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए 2015 और 2016 में कप्तानी करते हुए 500 से अधिक रन बनाए थे। खासतौर पर 2016 में विराट कोहली ने रिकॉर्ड 973 रन बनाकर इतिहास रच दिया था।
कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ शुभमन गिल का प्रदर्शन हमेशा शानदार रहा हैं। उन्होंने अब तक केकेआर के खिलाफ छह पारियों में 356 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 59.33 और स्ट्राइक रेट 158.22 का रहा हैं। उन्होंने इस टीम के खिलाफ तीन अर्धशतक भी लगाए हैं और उनका सर्वोच्च स्कोर 90 रन का रहा हैं।
हालांकि इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हार मिली, लेकिन शुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह आने वाले समय में भारतीय क्रिकेट और आईपीएल के सबसे बड़े सितारों में शामिल हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *