सिवनी में युवक की लाश मिली:शहर के न्यू कॉम्प्लेक्स परिसर में रहता था, लोगों ने बेसुध पड़ा देखा था

सिवनी में युवक की लाश मिली:शहर के न्यू कॉम्प्लेक्स परिसर में रहता था, लोगों ने बेसुध पड़ा देखा था

सिवनी शहर के जनपद पंचायत स्थित न्यू कॉम्प्लेक्स परिसर में रविवार रात करीब 8 बजे एक युवक की लाश मिली। खबर मिलते ही आसपास के लोग वहां इकट्ठा हो गए। जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान शुभम माथुर के रूप में हुई है। शुभम काफी समय से नशे का आदी था और अक्सर इसी कॉम्प्लेक्स परिसर में रात गुजारता था। रविवार रात जब लोगों ने उसे वहां बेसुध पड़ा देखा और हिलाने-डुलाने पर भी कोई हरकत नहीं हुई, तो तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा बनाया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। शुभम की मौत कैसे हुई, यह अभी साफ नहीं हो पाया है। कोतवाली थाना प्रभारी सतीश तिवारी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह पता चल सकेगी। परिसर में सुरक्षा बढ़ाने की मांग इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने न्यू कॉम्प्लेक्स परिसर में सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यहां देर रात तक नशेड़ियों और असामाजिक तत्वों का डेरा जमा रहता है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि परिसर में पुलिस की गश्त बढ़ाई जाए और वहां रोशनी का अच्छा इंतजाम किया जाए। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी देखे जा रहे हैं ताकि यह पता चल सके कि घटना के वक्त वहां क्या हुआ था। फिलहाल मर्ग कायम कर जांच जारी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *